भिलाई। शुक्रवार को 7वीं वाहिनी छसबल भिलाई जिला दुर्ग (छ0ग0 ) का वार्षिक निरीक्षण डी.श्रवण (भा.पु.से), उप पुलिस महानिरीक्षक छसबल, मध्य रेंज पुलिस मुख्यालय रायपुर अटल नगर द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम डी श्रवण ( भा. पु. से) के आगमन पर उप सेनानी प्रज्ञा मेश्राम, उप सेनानी रजत शर्मा, बीना खिरवाट, डॉ. मंजुषा उमेडकर, ममता
देवांगन, सहायक सेनानी एवं शिव कुमार निषाद सहायक सेनानी द्वारा स्वागत किया गया।
सर्वप्रथम डी. श्रवण ( भा. पु. से ) द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया, जिसमें परेड कमाण्डर कंपनी कमाण्डर (मुख्य
समवाय) इंद्रपुरी गोस्वमी व परेड टू-आईसी (पीसी) ओंकार साहू के नेतृत्व मे कंपनी मुख्यालय, अन्य
कंपनी, डॉग स्क्वॉड, परिवहन शाखा का बल एवं बैड पार्टी, प्रथम वाहिनी छसबल अधिकारी/कर्मचारी
शामिल हुए। परेड निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी / कर्मचारियों का वेशभूषा, परेड एवं किट का निरीक्षण
किया गया तत्पश्चात परिवहन शाखा के शासकीय वाहनो का भी निरीक्षण व टूल्स परेड देखा गया।
तत्पश्चात् क्वॉटर गार्ड द्वारा सलामी दिया गया, जिसके बाद कार्यालय में समस्त शाखाओं के दस्तावेजों का अवलोकन एवं कैशबुकों का भौतिक सत्यापन किया गया तथा नव निर्मित एमटी शेड, डॉग कैनल का निरीक्षण कर, दस्तावेजों को दुरुस्त व तिथि वार रखने, तथा कार्यलयीन पत्रो का समय पर निराकरण/कर्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया।
इस दौरान उप पुलिस महानरीक्षक डी श्रवण ( भा. पु. से ) द्वारा दरबार लिया गया। जिसमें, परेड बल, अनुसचिविय बल एवं 20 वाहिनी छसबल महासंमुद के महिला कंपनी के महिला बल उपस्थित हुए। सभी अधिकारियों / कर्मचारियों से व्यक्तिगत एवं डियुटी संबंधी समस्याओं को सुना गया, कुछ कर्मचारियों के समस्याओ का निराकरण किया गया एवं कुछ समस्याओं के निराकरण के संबंध मे आश्वासन दिया गया।
महिला बल के बैंड दल से समस्याओं के बारें जानकारी लिया एवं निराकण किया गया। सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को बुरी व्यसनों से दूर रहनें, अच्छी गणवेश धारण करने, लगन एवं उत्साह से अपने कर्तव्यों का निष्पादन करने व आपसी तालमेल बनाकर रखने हेतु निदेर्शित किया गया। निरीक्षण पश्चात् उप पुलिस महानिरीक्षक को वाहिनी की ओर से “स्मृति चिन्ह ” एवं “पौधा” भेंट किया गया।









