BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

CYF ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किया सम्मान, सीवायएफ के कार्यों की मुख्यमंत्री ने की सराहना

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कल सोमवार को यहां उनके निवास कार्यालय में क्रिश्चियन यूथ फैलोशिप 96 बैच के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। सीवाईएफ ने जांजगीर-चांपा के पिहरिद गांव के राहुल साहू की जिंदगी बचाने में मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रयासों की प्रशंसा कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सीवाईएफ ने सामाजिक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बैच द्वारा पूर्व में किए व वर्तमान के कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री ने टीम के समाज सेवा के कार्यों की सराहना की। 

मुख्यमंत्री ने सिविल सर्विसेस की महिला हॉकी टीम कप्तान डॉ. अंजुम रहमान व टीम को भी शुभकामनाएं दीं, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर टॉप थ्री में जगह बना कर ट्राफी जीती।मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात के दौरान सीवाएफ के ज़ॉन राजेश प़ॉल, राजेश लाल, सुदेश दास, रचना काल्टन, रूचि धर्मराज, मंजूल राशि जॉन, सुहैल अहसान, कुलदीप सिंह, विनोद लाल, शोमरोन केजू, जेनिस दयाल, रीना अहसान, सालेम सिंग, दीपक गिडियन, मनीष दयाल, फ्रेंकी मैनुएल और प्रमोद लाल भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने यहां गुरू पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि भारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वाेच्च स्थान दिया गया है। महाभारत और वेदों के रचयिता महर्षि वेद व्यास के अवतरण दिवस आषाढ़ पूर्णिमा के दिन भारत में गुरू पूर्णिमा मनाने की परम्परा रही है।

इस दिन गुरूओं के अमूल्य ज्ञान और मार्गदर्शन के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया जाता है। गुरू जीवन में अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान की रोशनी लेकर आते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरूओं द्वारा दी गई अमूल्य शिक्षा को जीवन में उतारकर हमें आगे बढ़ना चाहिए।

Related Posts