BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

CSP और थाना प्रभारी ने ली शांति समिति की बैठक, होली का त्योहार शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द के साथ मनाने का लिया गया निर्णय

भिलाई 3। रंगों का त्योहार होली को लेकर बुधवार की शाम पुरानी भिलाई थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। छावनी सीएसपी हरीश पाटिल और थाना प्रभारी पीडी चन्द्रा ने बैठक में दोनों समुदाय के लोग शामिल हुए। भिलाई चरोदा निगम क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा की। बैठक में होली का त्योहार शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में शराब पर रोकथाम के लिए विशेष कार्रवाई करने की चर्चा हुई। होली के मौके पर शराब विवाद व हंगामा का बड़ा कारण बनता है, इस पर विशेष ध्यान देंने की चर्चा हुई।

सीएसपी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए रंग-गुलाल का महापर्व होली शांतिपूर्ण, सोहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें। सभी समाज के लोग सर्वधर्म समभाव के साथ आगे भी इस परंपरा को कायम रखें।

रंगों के इस पर्व में किसी पर न तो बलपूर्वक रंग लगाएं, न ही रंग के नाम पर ग्रीस, पेंट आदि का इस्तेमाल करें। बल्कि कोशिश यह होनी चाहिए कि ऐसा कृत्य न करें, जिससे किसी प्रकार का विवाद अथवा टकराव की स्थिति निर्मित हो। रंगों के इस पर्व को सुरक्षात्मक और परस्पर भाईचारा के साथ मनाएं।

साथ ही तीन सवारी वाले वाहनों और प्रेशर हार्न वाली गाड़ियों पर सख्ती से चालानी कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित समयावधि व मापदंड के प्रतिकूल ध्वनि-विस्तारक यंत्र डीजे बजाए जाने पर भी पूर्ववत प्रतिबंध जारी रहेगा। होलिका दहन के दौरान प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती रहेगी तथा टीम द्वारा लगातार पेट्रोलिंग भी की जाएगी।

होलिका दहन रात्रि दस बजे से पहले कराना सुनिश्चित कराया जाए। ऐसी जगहों पर होलिका दहन नहीं किया जाए जहां पर विद्युत तार, केबल तार गुजरा हो तथा सार्वजनिक अथवा निजी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचने की आशंका हो।

होलिका जलाने वाले स्थल के आसपास ज्वलनशील पदार्थ न हो। तेज ध्वनि निकलने वाले ध्वनि विस्तारक यंत्र जैसे डीजे, साउण्ड सिस्टम, लाउड स्पीकर एवं अन्य प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जिससे तेज ध्वनि निकलती हो, के प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा।

 

Related Posts