रायपुर। आज सुबह रायपुर रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा हो गया। रायपुर रेलवे स्टेशन में खड़ी एक ट्रेन में ब्लॉस्ट हुआ है। इस हादसे में सीआरपीएफ के करीब 2 जवान घायल हुए है। हादसा सुबह करीब 6ः30 बजे हुआ है। रायपुर जीआरपी थाना प्रभारी आरके बोरझा ने सारनाथ एक्सप्रेस को बताया कि सीआरपीएफ के जवान स्पेशल ट्रेन से जम्मू जा रहे थे। असला बारूद को ट्रेन में रखने के दौरान ये हादसा हो गया। समान रखते समय गिर गया जिसके कारण ब्लास्ट हुआ है।घटना के बाद रेलवे और सीआरपीएफ के अधिकारी भी पहुंचे थे। घटना प्लेटफार्म नंबर 2 पर हुआ है। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।











