रायपुर। शुक्रवार 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने CGPSC परीक्षा परिणाम 2020 घोषित किया है। इसमें आस्था बोरकर ने टॉप किया है। टॉप टेन में 04 महिलाएं शामिल हैं।
1.आस्था बोरकर
2.आकाश कुमार शुक्ला
3.शिल्पा देवांगन
4.मिशा कोसले
5.आशुतोश कुमार देवांगन
6.नितिन तिवारी
7.अमी श्रीवास्तव
8.पीयूष तिवारी
9.विकास कुमार चौधरी
10.आशा गुप्ता
11.नितिन वर्मा
12.आकांशा नायक
13.नीरज कौशिक
14.प्रियंका रानी गुप्ता
15.पितेश सिंह राजपूत
16.प्रदीप कुमार राठिया
17.तेजपाल सिंह ध्रुव
18.अजय कुमार सरताज
19.अंजली खालको
20.अंकित चौहान
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के विज्ञापन क्रमांक 09/2020/परीक्षा/दिनांक 26/11/2020 प्रकाशन की तिथि 02/12/2020, शुद्धि पत्र क्रमांक 03/2021/परीक्षा/दिनांक 12/03/2021 एवं शुद्धि पत्र क्रमांक 05/2021/परीक्षा/दिनांक 09/07/2021 द्वारा राज्य सेवा परीक्षा-2020 (छत्तीसगढ़ शासन के अधीनस्थ विभाग) के अंतर्गत विभिन्न 21 सेवाओं हेतु कुल-175पद विज्ञापित किए गए थे। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2020 का आयोजन दिनांक 14/02/2021 को किया गया
तथा विज्ञापित पदों का 15 गुना अभ्यर्थियों का चिन्हांकन किया जाना था परन्तु वर्गों/उपवर्गों के अंतर्गत चिन्हांकित अंतिम अभ्यर्थी के समान प्राप्तांक वाले अतिरिक्त अभ्यर्थियों के चिन्हांकन के कारण 2763 अभ्यर्थियों का चिन्हांकन किया गया। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2020 के लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक 26, 27, 28 जुलाई 2021 को किया गया। मुख्य परीक्षा के लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर कुल 522 अभ्यर्थियों का प्रावधिक आधार पर साक्षात्कार हेतु चिन्हांकन किया गया।
राज्य सेवा परीक्षा-2020 का साक्षात्कार दिनांक 21/10/2021 से 29/10/2021 तक आयोजित किया गया। साक्षात्कार हेतु चिन्हांकित 522 अभ्यर्थियों में से 12 अभ्यर्थी अनुपस्थित हुए। इस प्रकार कुल 510 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2020 के लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के कुल योग के मेरिट क्रम के आधार पर एवं आवेदकों द्वारा भरे गए पद अग्रमान्यता के अनुसार पदवार, वर्गवार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2020 के कुल 175 पदों के विरूद्ध174 पदों पर चयन सूची/अनुपूरक सूची जारी की जा रही है। राज्य सेवा परीक्षा-2020 की चयन सूची/अनुपूरक सूची आयोग के वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जारी (अपलोड) कर दी गई है। यहां देखिए सूची…











