छापेमारी में 93 लाख रुपये भी बरामद किये गए हैं….
नईदिल्ली (ए)। सीबीआई ने टाटा पावर से जुड़े रिश्वत मामले में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक बी एस झा समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है. सीबीआई अधिकारी के अनुसार छापेमारी में 93 लाख रुपये भी बरामद किये गए हैं. सीबीआई को टाटा पावर के अधिकारियों द्वारा ईटानगर के एक ठेकेदार से रिश्वर लेने की शिकायत मिली थी. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने अधिकारियों के 6 ठिकानों पर छापेमारी की थी।
सीबीआई ने रिश्वत से जुड़े मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें टाटा पावर के कार्यकारी उपाध्यक्ष देशराज पाठक और सहायक उपाध्यक्ष आर एन सिंह समेत 5 कार्यकारी के नाम शामिल है. जानकारी के अनुसार दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में छापेमारी की गई है।
इससे पहले सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में किरू हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट लिमिटेड को 2200 करोड़ रुपये के सिविल कार्य के ठेके देने में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में देशभर में 17 स्थानों पर छापेमारी की थी. साल 2019 में इस परियोजना में कथित भ्रष्टाचार का मामला जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने उठाया था. अधिकारियों ने बुधवार को बताया था कि बिचौलियों और परियोजना में शामिल लोगों के श्रीनगर में दो स्थानों, जम्मू में पांच, दिल्ली में पांच, मुंबई में तीन, पटना और दरभंगा के एक-एक परिसर में छापेमारी की गई।
CBI arrests 6 senior Tata Power Projects officials and one Executive Director of Power Grid Corporation (BS Jha) on bribery charges. Searches are underway in Delhi, Gurugram, Noida and Ghaziabad
— ANI (@ANI) July 7, 2022
अधिकारियों के अनुसार सीबीआई को तीन महीने की जांच के दौरान चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स (पी) लिमिटेड के तत्कालीन अध्यक्ष नवीन कुमार चौधरी सहित आरोपी नौकरशाहों और बिचौलियों के बीच कुछ वित्तीय लेनदेन का पता चला है जिसके बाद छापेमारी की गई.सीबीआई प्रवक्ता आर. सी. जोशी ने कहा था कि जांच के दौरान, तत्कालीन अध्यक्ष सहित बिचौलियों की कथित भूमिका और इन बिचौलियों और सरकारी अधिकारियों के बीच वित्तीय लेनदेन का खुलासा करने वाले सबूत पाए गए है. इसलिए छापेमारी की जा रही है।















