BREAKING

फीचर्डविविध

Byju’s ने किया आकाश एजुकेशन सर्विसेज का अधिग्रहण, 7300 करोड़ रुपये की डील के बाद जानें आकाश आकाश इंस्टीट्यूट का क्या होगा

नईदिल्ली (ए)। भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन एजुकेशन स्टार्टअप बायजू ने आकाश एजुकेशन सर्विसेज का अधिग्रहण कर लिया है। BYJU’s ने सोमवार को आकाश एजुकेशनल सर्विस लिमिटेड (एईएसएल) के अधिग्रहण की पुष्टि की। जानकारों के अनुसार,  पिछले सप्ताह नकदी और स्टॉक के रूप में यह डील लगभग 1 अरब डॉलर (करीब 7300 करोड़ रुपये) पर तय हुई थी। यह दुनिया में एडटेक सेक्टर की सबसे बड़ी डील में से एक है।  बता दें आकाश एजुकेशन सर्विसेज इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कंपनी  है। हालांकि इस अधिग्रहण के बाद भी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड एक अलग यूनिट के रूप में काम करता रहेगा, जिसे उनके फाउंडर जेसी चौधरी और आकाश चौधरी लीड करेंगे।

लाइव मिंट से बातचीत में आकाश इंस्टीट्यूट के मैनेजिंग डारेक्टर आकाश चौधरी ने कहा,’ पार्टनरशिप के पीछे सबसे बड़ा उद्देश्य छात्र कहीं भी, कभी भी और किसी डीलीवरी चैनल के जरिए पढ़ सकें। बायजू के साथ हम बड़े पैमाने पर ऐसा कर सकेंगे। आकाश पहले की तरह ही चलता रहेगा। हम अपने क्लासरूम सेंटर का और विस्तार करेंगे। अब टीयर-2 और टीयर-3 शहरों में आकाश की उपस्थिति रहेगी।”इस समय देश के 130 शहरों में करीब 200 लर्निंग सेंटर आकाश के चल रहे हैं, जिसमें करीब डेढ़ लाख स्टूडेंट अध्ययन करते हैं। चौधरी के मुताबिक हर साल करीब 25 लाख छात्र-छात्राएं मेडिकल और आईआईटी की प्रवेश परीक्षाओं में बैठते हैं।

BYJU’s के सीईओ बायजू रवींद्रन ने कहा, “मैं आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल), एक मार्केट लीडर और टेस्ट-प्रीप सर्विसेज में सबसे विश्वसनीय नाम है।” “हमारी पूरक ताकत हमें क्षमताओं का निर्माण करने, आकर्षक और व्यक्तिगत सीखने के कार्यक्रम बनाने में सक्षम करेगी। सीखने का भविष्य हाइब्रिड है और यह संघ ऑफ़लाइन और ऑनलाइन सीखने का सबसे अच्छा साथ लाएगा, क्योंकि हम छात्रों के लिए प्रभावी अनुभव बनाने के लिए अपनी विशेषज्ञता को जोड़ते हैं। ”

बेंगलुरू की कंपनी बायजू (Byju’s) की मार्केट वैल्यू अभी 12 अरब डॉलर से अधिक है। महामारी से ऑनलाइन पढ़ाई की डिमांड काफी बढ़ी है। इसने नवंबर 2020 में आखिरी दौर के बाद वीसी फंड्स, हेज फंड्स और एसेट मैनेजमेंट फर्मों के एक बड़े हिस्से से 1.25 बिलियन डॉलर का फंड हासिल किया, जिसका नेतृत्व यूएस बेस्ड टी रोवे प्राइस और ब्लैकरॉक ने किया था। बायजू देश की दूसरी सबसे वैल्यूबल स्टार्टअप है।  इसमें मार्क जकरबर्ग की चान जकरबर्ग इनिशिएटिव, टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट और सिलिकॉन वैली की इनवेस्टर मैरी मीकर की कंपनी बॉन्ड कैपिटल का निवेश है।

Related Posts