BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

BSP स्टील ट्रक ट्रेलर परिवहन संघ और स्व.वीरा सिंग के नाम का दुरुपयोग न करे: संरक्षक प्रभुनाथ मिश्रा

भिलाई। बीएसपी से लोकल स्टील परिवहन करने वाले स्थानीय ट्रांसपोर्टर वर्ष 1983 से रायपुर, दुर्ग, राजनंदगांव औद्योगिक क्षेत्र में परिवहन का कार्य कर रहे है। वर्ष 1985 में इन ट्रांसपोर्टर और माल की लदाई करने वाले लिफ्टर्स कि यूनियन गठित और कार्यरत रही है। स्व. देव सिंह संस्थापक सदस्य रहे है, उनके बाद स्व. वीरा सिंग लंबे समय तक यूनियन के अध्यक्ष रहे और उनके प्रयास से वर्ष 2008 में यूनियन का पंजीयन भी हुआ। उक्त बातें बीएसपी स्टील ट्रक ट्रेलर परिवहन संघ (पंजीयन क्रमांक 15878) के संरक्षक प्रभुनाथ बैठा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही, एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर निम्न बातों का उल्लेख भी किया गया है।
श्री मिश्रा ने बताया कि पंजीयन के बाद ट्रांस्पोटरो की आम राय पर चुनाव किया गया जिसमें गनी खान अध्यक्ष चुने गये और वीरा सिंग व प्रभुनाथ बैठा को संरक्षक बनाया गया। लंबे समय तक यह यूनियन गनी खान के अध्यक्षता में कार्यरत रही। गत वर्ष वीरा सिंग के स्वर्गवास के बाद 02 मई 2020 को एचटीसी के कार्यालय में सभी सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से स्व.वीरा सिंग के पुत्र इन्द्रजीत सिंग (छोटू), राजेन्द्र सिंह, गोपाल खंडेलवाल, प्रभुनाथ मिश्रा को संरक्षक, मंगा सिंग को अध्यक्ष, गनी खान को महासचिव सहित उपाध्यक्ष, सचिव तथा कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया गया। इस चुनाव में अशोक जैन उपाध्यक्ष एवं भूपेंद्र यादव कोषाध्यक्ष चुने गए जो स्वयं उपस्थ्ति थे।
श्री मिश्रा ने बताया कि खेद का विषय है कि दो-तीन पहले स्थानीय समाचार पत्रों और सोशल मीडिया में झूठी और भ्रामक खबर प्रचारित की गई कि बीएसपी स्टील ट्रांसपोर्टर्स की ओर से भूपेंद्र यादव को यूनियन का अध्यक्ष एवं अशोक जैन को संरक्षक चुना गया है। खबर में यह भी प्रचारित किया गया कि स्व.वीरा सिंग द्वारा स्टील परिवहन संघ के लिए किए गए कार्यो को आगे बढाने के लिए भूपेन्द्र यादव को अध्यक्ष व अशोक जैन को संरक्षक बनाया गया है। वास्तव में यह सरासर झूठ है और लोगो को भ्रमित करने के लिए स्व.वीरा सिंग के नाम का दुरुपयोग किया गया है।
वही यूनियन के अध्यक्ष मंगा सिंग ने कहा कि यूनियन के जिम्मेदार व पदाधिकारी होकर अशोक जैन एवं भूपेंद्र यादव ने जिस प्रकार यूनियन को कमजोर करने और फुट डालने की बदनीयती से भ्रामक झूठी खबर प्रचारित कर अनुशासन हीनता की है और चर्चा के बाद भी खंडन नही किया है, इसलिए उन्हें यूनियन के पद से हटाया जाता है और चेतावनी दी जाती है कि निजी स्वार्थ के लिए स्व.वीरा सिंग व स्थानीय स्टील ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के नाम का दुरुपयोग न करे। हमारा संगठन मिलकर व्यवसाय एवं स्थानीय व्यापार को संरक्षित एवं विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी को समस्या से निजात दिलायेेगे। यही मेंंरी प्राथमिकता होगी।
चर्चा के दौरान इंद्रजीत सिंग (छोटू) गनी खान, मलकीत सिंग (लल्लू), प्रभुनाथ बैठा, दिनेश सिंह आदि ट्रासपोर्टर उपस्थित थे।

पदाधिकारियों की सूची:

संरक्षक: राजेन्द्र सिंह, गोपाल खंडेलवाल, इंद्रजीत सिंग (छोटू), प्रभुनाथ मिश्रा।

अध्यक्ष: मंगा सिंग

उपाध्यक्ष: मुन्ना सिंह, सुधीर सिंह ठाकुर, रुद्रा दादा, दिनेश सिंह

महासचिव: गनी खान

सचिव: दिलीप खटवानी, अनिल चौधरी, बलजिंदर सिंग

कोषाध्यक्ष: महेन्दर सिंग

कार्यकारिणी सदस्य: मुकेश सिंह, विक्रम अग्रवाल, कश्मीरा सिंग, मलकीत सिंग (लल्लू), गुरुमुख सिंग, सुधीर सिंह, हरमीत सिंग, भानुराव, रमेश शाह, चलपल राव, जोगा राव, गोपाल चंद गोप, अरविंद सिंह, एम राजू, रामपूजन सिंह, गजेंद्र साहू।

Related Posts