BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

BNI क्रिएटर्स ने सफलतापूर्वक पूरा किया दूसरा वर्ष, क्रिएटर्स के सदस्यों ने विगत दो वर्षों में 17 करोड़ का किया व्यापार

भिलाई। बी.एन.आई क्रिएटर्स, जो कि एक व्यापारिक संस्था है, कल अपनी दूसरी वर्षगांठ मनाने जा रहा है। भिलाई में आयोजित प्रेसवार्ता में क्रिएटर्स के प्रेसिडेंट टी वी मुरली, ने बताया कि क्रिएटर्स 33 प्रतिष्ठित व्यापारियों का समूह है। क्रिएटर्स के सदस्य हर शुक्रवार सुबह साप्ताहिक मीटिंग कर रेफरल का आदान प्रदान करते हैं। साथ ही उन्होंने यह बताया कि क्रिएटर्स, भिलाई दुर्ग का व्यापारिक दृष्टि से सबसे तेजी से बढ़ने वाला बिजनेस ग्रुप है|

बी. एन.आई. विश्व की सबसे बड़ी एवं सफलतम व्यावसायिक रेफरल संस्था है. इसमें 2 लाख 84 हज़ार से ज्यादा मेम्बेर्स 74 देशों में एक दुसरे की मदद करके अपना व्यापार बढ़ा रहे हैं| पिछले एक साल में ही, मेम्बेर्स ने, लाखों करोड़ो रुपये का व्यापार किया है|

13 दिसंबर 2019 को भिलाई दुर्ग में बी. एन. आई. के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भूपेंद्र नेमा और लॉन्च डायरेक्टर कंसलटेंट पी गणेशन आचारी ने क्षेत्र के तृतीय बिजनेस चैप्टर, क्रिएटर्स, की स्थापना की थी|

संख्याओं के बारे में बताते हुए, उपाध्यक्ष आशुतोष यादव ने बताया – क्रिएटर्स के सदस्यों ने विगत दो वर्षों में एक दूसरे की मदद से, 3000 से ज्यादा रेफरल्स से करीब 17 करोड़ रुपए का व्यापार किया है।

सपोर्ट एम्बेसडर, धीरज पाटोदिया ने आगे बताया कि व्यापारिक संबंधों के साथ ही, बी एन आई क्रिएटर्स के सदस्यों में आत्मीय संबंध भी प्रगाढ़ हो चुके हैं। पिछले वर्ष कोविड के दौरान क्रिएटर्स के सदस्यों ने एक दूसरे के साथ ही समाज में भी काफी मदद की, जिसकी वजह से बी एन आई क्रिएटर्स को कलेक्टर महोदय के द्वारा भी सम्मानित किया गया।

आज बी एन आई की प्रेस वार्ता में क्रिएटर्स के अध्यक्ष  टी वी मुरली, उपाध्यक्ष आशुतोष यादव, सचिव एवं कोषाध्यक्ष निशा बोरकर, सपोर्ट एंबेसडर धीरज पाटोदिया, सुरेन्द्र पटनायक, सागर गुप्ता, सुधींद्र राव एवं आनंद प्रधान उपस्थित थे।

Related Posts