BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

BLO पर हमला: सर पर आई चोट, कलेक्टर ने बीएलओ से मुलाकात कर जाना हाल चाल

भिलाई। रूपेश कुमार जोशी जोकि बूथ क्रमांक 117 विधानसभा भिलाई नगर के बीएलओ के रूप में कार्य कर रहे थे। बीएलओ द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण् एसआईआर के कार्य के दौरान जावेद हुसैन निवासी उड़िया मोहल्ला खुर्सीपार द्वारा वाद विवाद कर बीएलओ रूपेश कुमार जोशी पर हमला कर दिया जिससे बीएलओ के सर में चोट आई।

बीएलओ द्वारा प्रशासन को खबर देने पर एसडीएम हितेश पिस्दा एवं थाना प्रभारी खुर्सीपार आनंद शुक्ला तुरंत मौके पर पहुंच कर आरोपी जावेद हुसैन को गिरफ्तार किया गया एवं शासकीय कार्य में बाधा, जानलेवा हमला की धाराओं के तहत एफआईआर की कार्यवाही की गई।

बीएलओ रूपेश कुमार जोशी को उक्त घटना के तुरंत बाद इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चोट वाली जगह का तुरंत सीटी स्केन किया गया। डॉक्टरों द्वारा बताया गया सीटी स्केन की रिपोर्ट नॉर्मल है एवं कोई इन्टरनल इनजर्नी नहीं है। इलाज के दौरान अभिजीत सिंह कलेक्टर दुर्ग बीएलओ का हाल चाल जानने पहुंचे एवं बीएलओ से बात की।

सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन को बेहतर इलाज हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही पुलिस प्रशासन को सभी क्षेत्रों खास कर खुर्सीपार क्षेत्र में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग हेतु निर्देशित किया गया। आगे भी किसी के द्वारा भी बीएलओ के निर्वाचन कार्य में बाधा डालने एवं वाद विवाद करने प्रशासन द्वारा कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Related Posts