भिलाई। बुधवार को “भिलाई कैन डु- पर्वत फाउडेशन” के ऑनर अतुल पर्वत ने दुर्ग कलेक्ट्रेड पहुँचकर दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे से सौजन्य भेंट की व कोरोना सक्रमण की स्थिति को लेकर चर्चा की।
श्री पर्वत ने कहा कि कोविड सक्रमण की स्थिति को देखते हुए फाउडेशन की तरफ़ से 2000 मास्क हमारे कोरोना से लड़ रहे हमारे फ़्रंट लाइन कर्मचारी कोरोना योद्धाओं के लिए कलेक्टर को सौंपा गया है। इसके लिए कलेक्टर ने BhilaiCanDo Parwat Foundation को धन्यवाद दिया। इसी तरह मैंने भी भारतीय जनता पार्टी SevaHiSangathan है कार्यक्रम के माध्यम से दुर्ग में सेवा किया है। मैं सभी से अपील करता हूँ कि आप भी किसी ना किसी रुप में लोगों की मदद करें। शासन द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइंस का पालन कर कोरोना को हराने में सहयोग करें। हमेशा मास्क पहने, सोशल डिस्टनसिंग का पालन करें, हैंड सेनेटाइजर का प्रयोग करें और हा बहुत जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलें अगर आप सुरक्षित रहेंगे तो आपका परिवार सुरक्षित रहेगा।














