बीसीसीआई सचिव जय शाह एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष बने रहेंगे. जय शाह को लगातार तीसरी बार एशियन क्रिकेट काउंसिल का अध्यक्ष चुना गया है…
नईदिल्ली (ए)। एशियन क्रिकेट काउंसिल की वार्षिक बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है. दरअसल, बीसीसीआई सचिव जय शाह एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष बने रहेंगे. जय शाह को लगातार तीसरी बार एशियन क्रिकेट काउंसिल का अध्यक्ष चुना गया है. एशियन क्रिकेट काउंसिल की वार्षिक बैठक में इस पर मुहर लग गई है।
जय शाह के कार्यकाल को बढ़ाने का प्रस्ताव श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने रखा. इससे पहले भी शम्मी सिल्वा ने जय शाह का नाम आगे किया था. इसके बाद बाकी सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से जय शाह के नाम पर मुहर लगा दी. जय शाह ने पहली बार जनवरी 2021 में एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष के तौर पर कार्यकाल संभाला था. इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष की बागडोर संभाल रहे थे।
बताते चलें कि इस वक्त इंडोनेशिया के बाली में एशियन क्रिकेट काउंसिल की वार्षिक बैठक चल रही है. इस बैठक में एशियन क्रिकेट काउंसिल के तमाम सदस्य हिस्सा ले रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैठक में एशियन क्रिकेट काउंसिल चैयरमेन के अलावा मीडिया राइट्स पर बातें चल रही हैं. वहीं, इससे पहले एशिया कप को लेकर एशियन क्रिकेट काउंसिल की वार्षिक बैठक में अहम फैसला लिया गया।
दरअसल, एशिया कप 2025 वनडे के बजाय टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. हालांकि, एशिया कप 2024 वनडे फॉर्मेट में खेला गया था. इसकी मेजबानी श्रीलंका ने की थी. वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि एशिया कप 2025 ओमान और संयुक्त अरब अमीरात में खेला जा सकता है।
Jay Shah’s term as the president of the Asian Cricket Council (ACC) unanimously extended by one year at its Annual General Meeting.
(File photo) pic.twitter.com/jaip3Bsyzt
— ANI (@ANI) January 31, 2024
















