भारतीय टीम को अपने घर में 6 से 11 अक्टूबर तक दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी…
नईदिल्ली (ए)। बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के साथ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिखर धवन को टीम का कप्तान बनाया गया है। श्रेयस अय्यर को इस सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम को अपने घर में 6 से 11 अक्टूबर तक दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। दोनों टीमें अभी तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में वनडे सीरीज के लिए युवाओं को मौका दिया गया है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे 6 अक्टूबर को लखनऊ में, दूसरा 9 अक्टूबर काे रांची में और तीसरा 11 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाएगा।
साउथ अफ्रीका के साथ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार अवेश खान, मो. सिराज, दीपक चाहर।
🚨 NEWS 🚨: India’s squad for ODI series against South Africa announced. #TeamIndia | #INDvSA | @mastercardindia
— BCCI (@BCCI) October 2, 2022















