भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को बीसीसीआई ने प्रमोट कर दिया है, उन्हें सी से सीधा ए ग्रेड में शामिल किया गया है…
नईदिल्ली (ए)। भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को बीसीसीआई ने प्रमोट कर दिया है. उन्हें सी से सीधा ए ग्रेड में शामिल किया गया है. पांड्या को इसी साल डीमोट किया गया था. लेकिन अब 2023 के लिए उन्हें प्रमोट किया गया. पांड्या को भारत की टी20 टीम की कप्तानी भी सौंपी गई थी. उन्होंने इस साल अपने परफॉर्मेंस से सभी को प्रभावित किया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के ग्रेड को बढ़ा दिया है. बीसीसीआई ने उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में सी से सीधा ए ग्रेड में शामिल कर लिया है. पांड्या को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट 2022 में डिमोट कर दिया गया था. उन्हें सी ग्रेड में जगह दी गई थी. लेकिन 2023 के कॉन्ट्रेक्ट में वे फिर से ए ग्रेड में शामिल कर लिए गए हैं. हार्दिक सिर्फ एक साल के अंदर ही डिमोट से प्रमोट हुए हैं. हार्दिक के साथ-साथ और भी कई खिलाड़ियों को प्रमोट किया जाएगा. हालांकि इसको लेकर अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
गौरतलब है कि हार्दिक को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था. टीम इंडिया ने तीन मैचों की यह सीरीज 1-0 से जीत ली थी. सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. इसके बाद भारत ने दूसरे मुकाबले में 65 रनों से जीत हासिल की थी और तीसरा मैच टाई हो गया था. हार्दिक ने नेपियर में खेले गए मुकाबले में नाबाद 30 रन बनाए थे. इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्वकप 2022 के सेमीफाइनल मैच में अच्छा परफॉर्म किया था.हार्दिक ने 33 गेंदों में 63 रन बनाए थे।
https://twitter.com/GSV1980/status/1605586055767289857?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1605586055767289857%7Ctwgr%5E2e2065890584d8960a013264bad018d0a9838907%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fsports%2Fcricket%2Fbcci-central-contract-hardik-pandya-promoted-from-c-to-a-grade-team-india-2287915















