BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

ASP नेहा पाण्डेय के द्वारा जिले के समस्त कोटवारों और वनरक्षको की कार्यशाला आयोजित कर कानून व्यवस्था व चुनाव को लेकर दिए गए निर्देश

चुनाव दौरान पोंलिंग बूथ में क्या करें, क्या न करें इस संबंध में उपस्थित कोटवारों एवं वन रक्षको का अवगत कराया गया…खैरागढ़- छुईखदान-गण्डई में आयोजित कोटवार एवं वनरक्षक, एवं निर्वाचन शाखा से आये मास्टर ट्रेनर उमेंद पटेल व मनसुखलाल वर्मा कार्यशाला में हुए शामिल, कानून व्यवस्था तथा चुनाव ड्यूटी के संबंध में कोटवारों एवं वनरक्षको को किया संबोधित….

खैरागढ़। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, के निर्देशन में अति0पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 01 नवम्बर 2023 को छत्तीसढ़ स्थापना के अवसर पर जिला केसीजी के कोटवारों एवं वन रक्षकों का कार्यशाला आयोजित किया गया जिसमें उपस्थित क्षेत्रान्तर्गत आने वाले कोटवारो एवं वनरक्षको को चुनाव दौरान पोंलिग बूथ में अपने-अपने कर्तव्यों का निरवहन किस प्रकार किया जाना है इस संबंध में अवगत करवाया गया।

उक्त कार्यशाला में अति0 पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय एवं निर्वाचन शाखा के मास्टर ट्रेनर उमेंद पटेल व मनसुखलाल वर्मा के द्वारा अपने उद्बोधन में कोटवार ही ग्रामीणो के समीप है, क्योंकि उनकी पहुँच गांव गांव में है व कोटवार ही सूचना का प्रथम स्रोत है, उसी प्रकार वनरक्षक भी जंगल के अंदरूनी क्षेत्रों के अच्छे जानकार होते है, जो कि असमाजिक तत्वों पर बारीकी से नजर रखते है, इस तरह सभी कोटवारों व वन रक्षको को अपने अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं लगातार थाना प्रभारी से समन्वय स्थापित कर शांति का वातावरण निर्मित करने एवं अवैध गतिविधियों के संबंध में पुलिस को सूचना देने एवं वन क्षेत्रों में हो रही असमाजिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने हेतु निर्देशित किया एवं कोटवारों के कार्यों के महत्व और समाज में उनकी भूमिका तथा पुलिस एवं आम जनता में उनकी उपस्थिति एवं उनकी कार्यकुशलता के कारण समाज में शांति का वातावरण निर्मित होता है तथा साथ ही वन रक्षको को किसी भी प्रकार का मतभेद या अन्य किसी भी असमाजिक तत्वों पर विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया।

पोलिंग बूथ में चुनाव दौरान, उपस्थित व्यक्तियों की पहचान,होने वाली भीड़ का नियंत्रण, पोलिंग बूथ से प्रचार अथवा बैनर पोस्टर की दूरी संबंधित निर्देशिका को प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया गया साथ ही चुनाव उपरांत मतपेटिया/इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों की सुरक्षा किस प्रकार करना है आदि के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई।

उक्त कार्यशाला में जिला क्षेत्रान्तर्गत आने वाले लगभग 400 से अधिक संख्या में कोटवार, वनरक्षक एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts