BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

ASP नेहा पांडेय ने संवेदनशील मतदान केन्द्रो का किया निरीक्षण, मध्यप्रदेश के सीमा पर लगे निगरानी दल को दिये आवश्यक निर्देश

खैरागढ़। आज दिनांक 13.10.2023 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुये जिला मुख्यालय से दूर वनांचल नक्सल प्रभावित क्षेत्र थाना गातापार में तैनात अर्धसैनिक बल (आईटीबीपी) को आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में पुलिस के साथ मिलकर शांतिपूर्ण मतदान कराने के संबंध में दिशा निर्देश दिया गया।

आगामी निर्वाचन के दौरान संदिग्ध सामानों के परिवहन रोकने चेकपोस्ट में तैनात अधि0/कर्म0 को वाहन चेकिंग करने के संबंध में बारिकी से समझाईश देते हुये आम जनको चैकिंग से परेशानी न हो इस बात का ध्यान रखते हुये संदेहियो एवं उनके वाहनो को बारिकी से चेक कर संदिग्ध वस्तु, नगदी रकम, गांजा, शराब आदि पाये जाने पर नियमानुसार त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

थाना गातापार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भावे, मलैदा, गातापार के ग्रामीणो से मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के संबंध में जानकारी देकर निर्भीक होकर मतदान करने प्रेरित किया गया अति संवेदनशील क्षेत्र भावे ,मलेदा में तैनात जवानों से मिलकर उनका हाल चाल जानकर हौसला बढ़ाकर उपस्थित बल को आगामी विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण ढंग से क्षेत्र मे निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया साथ ही क्षेत्र के आम जन से मुलाक़ात कर लॉ एंड ऑर्डर का आकलन किया गया भ्रमण के दौरान थाना गातापार स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Posts