BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

ASP नेहा पांडेय ने ठेलकाडीह थाना का किया वार्षिक निरीक्षण, गंभीर अपराधो की विवेचना कार्यवाही गंभीरता से करने के दिए निर्देश

ठेलकाडीह। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डे जिला केसीजी0 द्वारा थाना ठेलकाडीह के वार्षिक निरीक्षण किया गया। दौरान निरीक्षण थाने के सभी विवेचक/कर्मचारियों को सायब सेल संबंधित जानकारी, थाने में लगे सीसीटीव्ही कैमरा की महत्व व उपयोग के बारे में बताते हुये महिला उत्पीडिन संबंधित जानकारी एवं अभिव्यक्ति एप के महत्व को ग्रामीणो को समझाते हुये जोडने निर्देशित किया गया।

यातायात नियम संबंधित जानकारी देते हुये थाना में कार्यरत अधि0/कर्मचारियों को वाहन दुर्घटना से बचाव हेतू हेल्मेट की अनिवार्य रूप से उपयोग में लेने हेतु आदेशित किया गया व थानो में संधारित सम्पूर्ण रजिस्टर का निरीक्षण कर थाना क्षेत्र में होने वाली अपराध रोकथाम हेतु व अपराधीयों पर अंकुस लगाने के दिशा निर्देश दिए।

साथ ही गंभीर अपराधो की विवेचना कार्यवाही गंभीरता से लेने हेतु आदेशित किया गया हैं व स्मार्ट पुलिसिंग कर ग्रामीण जनता के बीच पुलिस की झबी आदर्श बनाने हेतु दिशा निर्देश दिया गया व थाने में आने वाले प्रार्थी, आवेदक, आहातो को व्यवहार शील व तत्काल कार्यवाही का निर्देश दिया गया है एवं थाने की साफ सफाई में विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया है।

थाना में अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारीयो के उत्साहवर्धन हेतु ईनाम प्रतिवेदन भेजने निर्देशित किया गया है।

              

Related Posts