भिलाई। दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार साहू ने ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को वर्षांत के मद्देनज़र लम्बित प्रकरणो का विशेष अभियान चला कर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। एएसपी ने थाना में लम्बित प्रकरणो का विवेचक वार समीक्षा किया। विवेचकों के पास लम्बित अपराध मर्ग व शिकायत का निराकरण हेतु आवशक दिशा निर्देश दिए।अपराध नियंत्रण हेतु अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने तथा वारंटियों की गिरफ़्तारी करने निर्देशित किया।
ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे जागरूकता अभियान पुलिस चौपाल विजिबल पुलिसिंग को गाँव गाँव में करने व सायबर जागरूकता, ट्रेफ़िक जागरूकता अभियान को करने निर्देशित किया। मुश्कान अभियान के तहत गुम बालक बालिकाओं काटीम गठित कर दस्तयब करने निर्देशित किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने नवम्बर माह में चलाए विशेष अभियान की प्रशंसा की। बैठक में अनन्त साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग ग्रामीण देवांश सिंह राठोर अनुविभागिय अधिकारी पाटन, संजय पुंडीर उप पुलिस अधीक्षक दुर्ग एवं पाटन तथा धमधा अनुविभाग के सभी थाना व चौकी प्रभारी उपस्थित थे।















