इस घटना के होने के बावजूद अधिकारी शिकायती पत्र नहीं मिलने की बात कह, मामले को दबाने में लगे हैं। जबकि बुधवार को इस प्रकरण का वीडियो भी वायरल हो गया…
हापुड़ (ए)। यूपी के हापुड़ स्थित परतापुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट तेल नहीं मिलने से बिफरे लाइनमैन ने पंप की सप्लाई काट दी। करीब 20 मिनट तक पंप बंद रहा, इस दौरान काफी गहमागहमी हुई। हालांकि बाद में लाइन जोड़ भी दी गई, अब वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।
दरअसल, शासन से ही बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिए जाने के आदेश किए गए हैं। परतापुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर भी इस आदेश को लागू किया गया। पंप कर्मी गोलू ने बताया कि संबंधित बिजलीघर का लाइनमैन पेट्रोल डलवाने आया।















