BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

बिना हेलमेट पेट्रोल न मिलने पर लाइनमैन ने काट दी पेट्रोल पंप की बिजली, ठप पड़ गया पूरा का पूरा पंप

इस घटना के होने के बावजूद अधिकारी शिकायती पत्र नहीं मिलने की बात कह, मामले को दबाने में लगे हैं। जबकि बुधवार को इस प्रकरण का वीडियो भी वायरल हो गया…

 

हापुड़ (ए)। यूपी के हापुड़ स्थित परतापुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट तेल नहीं मिलने से बिफरे लाइनमैन ने पंप की सप्लाई काट दी। करीब 20 मिनट तक पंप बंद रहा, इस दौरान काफी गहमागहमी हुई। हालांकि बाद में लाइन जोड़ भी दी गई, अब वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।

दरअसल, शासन से ही बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिए जाने के आदेश किए गए हैं। परतापुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर भी इस आदेश को लागू किया गया। पंप कर्मी गोलू ने बताया कि संबंधित बिजलीघर का लाइनमैन पेट्रोल डलवाने आया।

उसे जब शासन के आदेशों के बारे में अवगत कराया तो वह बिफर गया। उसने बिना हेलमेट ही पेट्रोल देने की जिद की, लेकिन पेट्रोल नहीं मिला। कुछ ही देर बाद उसने पेट्रोल पंप की लाइन की काट दी। जिससे मशीनें बंद हो गईं, दौड़कर पंप कर्मचारी भी ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे। उन्होंने लाइनमैन से पूछा कि किस कारण से लाइन काटी है, जबकि पंप पर कोई बकाया बिल भी नहीं है। मामले गरमाया तो फिर से पंप की लाइन जोड़ दी गई।
इस घटना के होने के बावजूद अधिकारी शिकायती पत्र नहीं मिलने की बात कह, मामले को दबाने में लगे हैं। जबकि बुधवार को इस प्रकरण का वीडियो भी वायरल हो गया। संबंधित बिजलीघर के अधिकारी भी लपेटे में आ सकते हैं। बता दें कि पहले भी एक औद्योगिक इकाई की सप्लाई बंद रखने के मामले में अधीक्षण अभियंता समेत कई अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है।

Related Posts