BREAKING

खास खबरफीचर्डविविध

25 साल में अपने घर में तीसरी बार दो टेस्ट हारा भारत: घर में जीत का सिलसिला टूटा, 12 साल बाद अपनी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज हारा भारत

दूसरे टेस्ट में 116 रनों से जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। बंगलूरू टेस्ट में मेहमानों ने भारत को आठ विकेट से हराया था। अब टीम की नजर तीसरे टेस्ट पर है…

पुणे (ए)। भारत ने अपने घर में लगातार दो टेस्ट गंवाए हैं। यह भी 2012 के बाद पहली बार है जब टीम इंडिया ने घरेलू सरजमीं पर लगातार दो टेस्ट गंवाए हैं। 2012 में इंग्लैंड ने भारत को चार मैचों की सीरीज में वानखेड़े में खेले गए दूसरे और ईडन गार्डेन्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में हराया था। साल 2000 से लेकर अब तक यानी 25 साल में यह तीसरी बार है जब टीम इंडिया अपने घर में लगातार दो टेस्ट हारी हो। घर में जीत का सिलसिला टूटा गया है, 12 साल बाद अपनी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज भारत हार गया है।
मैच के बाद हिटमैन ने तीसरे टेस्ट में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा- हम वानखेड़े में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं और उस टेस्ट को जीतने की कोशिश करना चाहते हैं। यह सामूहिक विफलता है। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो केवल बल्लेबाजों या गेंदबाजों को दोष दूं। हम वानखेड़े में बेहतर इरादे, बेहतर विचार और बेहतर तरीकों के साथ सामने आएंगे।
शुक्रवार को न्यूजीलैंड की जीत के बाद पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- किसी भी विदेशी टीम का सपना होता है कि वह भारत में जीत दर्ज करे।
सचिन ने कहा- किसी भी मेहमान टीम के लिए भारत में टेस्ट सीरीज जीतना एक सपना होता है और न्यूजीलैंड ने इसे सच करने के लिए वाकई शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे नतीजे केवल अच्छे, हरफनमौला टीम प्रयासों से ही हासिल किए जा सकते हैं। सैंटनर को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से बधाई, जिन्होंने 13 विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड को इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए बधाई। बता दें कि, सैंटनर ने इस मैच में कुल 13 विकेट लेकर उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह भारत में एक ही मैच की दोनों पारियों में पांच विकेट हॉल लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 156 रन पर समाप्त हो गई थी। 103 रन के साथ न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 255 रन बनाए और कुल मिलाकर 358 रन की बढ़त हासिल की थी। 359 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए और रवींद्र जडेजा ने 42 रन की पारी खेली।
इन दोनों के अलावा कोई बल्लेबाज 25+ का आंकड़ा नहीं छू सका। रोहित शर्मा आठ रन, शुभमन गिल 23 रन, विराट कोहली 17 रन, ऋषभ पंत खाता खोले बिना, वॉशिंगटन सुंदर 21 रन और सरफराज खान नौ रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर ने पहली पारी में सात विकेट और दूसरी पारी में छह विकेट लिए।

Related Posts