दूसरे टेस्ट में 116 रनों से जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। बंगलूरू टेस्ट में मेहमानों ने भारत को आठ विकेट से हराया था। अब टीम की नजर तीसरे टेस्ट पर है…
शुक्रवार को न्यूजीलैंड की जीत के बाद पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- किसी भी विदेशी टीम का सपना होता है कि वह भारत में जीत दर्ज करे।
सचिन ने कहा- किसी भी मेहमान टीम के लिए भारत में टेस्ट सीरीज जीतना एक सपना होता है और न्यूजीलैंड ने इसे सच करने के लिए वाकई शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे नतीजे केवल अच्छे, हरफनमौला टीम प्रयासों से ही हासिल किए जा सकते हैं। सैंटनर को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से बधाई, जिन्होंने 13 विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड को इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए बधाई। बता दें कि, सैंटनर ने इस मैच में कुल 13 विकेट लेकर उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह भारत में एक ही मैच की दोनों पारियों में पांच विकेट हॉल लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।










