किसी प्रधानमंत्री का पटना में इस तरह पहला रोड शो हुआ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करीब से देखने के लिए पटना के लोग बेताब दिखे…
पटना (ए)। पीएम मोदी पटना के भट्टाचार्या मोड़ पर रोड शो में रविवार को शामिल हुए। सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा ने उनका भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी अपनी गाड़ी से उतर कर रथ पर सवार हुए। उनके साथ रथ पर सीएम नीतीश कुमार, रविशंकर प्रसाद और सम्राट चौधरी हैं। लोग प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाये।
भट्टाचार्य मोड़ से पीएम मोदी का रोड शो धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहा। सड़क के दोनों ओर छतों पर लोगों की भीड़ रही। सड़क की दूसरी तरफ भी लोगों का सैलाब उमड़ा था। लोग शंखनाथ कर रहे थे। पीएम मोदी हाथ हिलाकर उनका अभिनंदन करते रहे।
पीएम मोदी का रोड पीर मोहानी, कदमकुआं, ठाकुरबाड़ी रोड, बाकरगंज की ओर बढ़ता रहा। पीएम मोदी के रथ पर सीएम नीतीश सवार रहे। उनके हाथ कमल फूल का चुनाव चिह्न था। सीएम नीतीश कुमार भी पीएम मोदी के साथ-साथ लोगों का अभिनंदन कर रहे थे।
जगह जगह मंत्रोच्चार और शंखनाद हो रहा था, महिला कार्यकर्ता पैदल मोदी के रथ के आगे आगे चल रही थी। छत से लोग फूलों की बारिश करते रहे। लोग अपने-अपने मोबाइल का फ्लैश लाइट ऑन कर उनका अभिवादन कर रहे थे। पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे।
दो किलोमीटर लंबा पीएम मोदी का रोड शो पटना के उद्योग भवन के पास खत्म हुआ। करीब सवा घंटा चले इस रोड शो में एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने जमकर श्रीराम और भारत माता के जयकारे लगाए। इससे पहले पीएम मोदी का काफिला जैसे ही ठाकुरबाड़ी की ओर से आगे बढ़ा वैसे विजय भव: मोदी लिखा एक पोस्टर लेकर महिला समर्थक पर पीएम मोदी की नजर पड़ी। पीएम रथ पर से ही उनसे पोस्टर लेना चाह रहे थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से वह पोस्टर नहीं ले पाएं।
रोड शो के समापन के बाद पीएम मोदी कारगिल चौक पहुंचे। उनके साथ सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। पीएम ने शहीदों को नमन किया। इसके बाद राजभवन के रवाना हो गए। यहां वह रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद आज सुबह तख्त श्री हर मंदिर साहिब जाएंगे। यहां मत्था टेकने के बाद वह हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और सारण में चुनावी सभा करेंगे।
शहर के लोगों का जीवन और आसान बनाने के लिए हमने रोड, रेल और एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस हो या पटना-वाराणसी के बीच ट्रेन, रेलवे जंक्शन पर सुविधाओं का विस्तार हो या हवाई अड्डे पर डोमेस्टिक टर्मिनल बिल्डिंग और इनक्यूबेशन… pic.twitter.com/pb5CeDgma3
— Narendra Modi (@narendramodi) May 12, 2024
पटना के अपने परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार!
आज के रोड शो में आप सबका अभूतपूर्व जोश और उत्साह असीम ऊर्जा से भर देने वाला है। विशेषकर हमारे युवा साथियों और माताओं-बहनों ने इसमें भागीदारी कर जिस प्रकार भरपूर आशीर्वाद दिया, उससे पता चलता है कि शहर के लोगों का भाजपा-एनडीए से कितना… pic.twitter.com/5mP51BbVEJ
— Narendra Modi (@narendramodi) May 12, 2024
मां गंगा के तट पर बसी पाटलिपुत्र की यह धरती प्राचीन काल से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन तक के अनेक महत्वपूर्ण कालखंडों की गवाह रही है। एनडीए सरकार 'विरासत भी, विकास भी' के मंत्र के साथ यहां की विरासत को संजोने-संवारने में जुटी है। बिहार विधानसभा के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में… pic.twitter.com/EXkfKRLdep
— Narendra Modi (@narendramodi) May 12, 2024
















