BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पटना रोड शो में पीएम मोदी को करीब से देखने के लिए लोग दिखे बेताब, सीएम नीतीश के हाथ में था कमल का चिह्न

किसी प्रधानमंत्री का पटना में इस तरह पहला रोड शो हुआ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करीब से देखने के लिए पटना के लोग बेताब दिखे…

पटना (ए)। पीएम मोदी पटना के भट्टाचार्या मोड़ पर रोड शो में रविवार को शामिल हुए। सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा ने उनका भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी अपनी गाड़ी से उतर कर रथ पर सवार हुए। उनके साथ रथ पर सीएम नीतीश कुमार, रविशंकर प्रसाद और सम्राट चौधरी हैं। लोग प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाये।

भट्टाचार्य मोड़ से पीएम मोदी का रोड शो धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहा। सड़क के दोनों ओर छतों पर लोगों की भीड़ रही। सड़क की दूसरी तरफ भी लोगों का सैलाब उमड़ा था। लोग शंखनाथ कर रहे थे। पीएम मोदी हाथ हिलाकर उनका अभिनंदन करते रहे।

पीएम मोदी का रोड पीर मोहानी, कदमकुआं, ठाकुरबाड़ी रोड, बाकरगंज की ओर बढ़ता रहा। पीएम मोदी के रथ पर सीएम नीतीश सवार रहे। उनके हाथ कमल फूल का चुनाव चिह्न था। सीएम नीतीश कुमार भी पीएम मोदी के साथ-साथ लोगों का अभिनंदन कर रहे थे।

जगह जगह मंत्रोच्चार और शंखनाद हो रहा था, महिला कार्यकर्ता पैदल मोदी के रथ के आगे आगे चल रही थी। छत से लोग फूलों की बारिश करते रहे। लोग अपने-अपने मोबाइल का फ्लैश लाइट ऑन कर उनका अभिवादन कर रहे थे। पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे।

दो किलोमीटर लंबा पीएम मोदी का रोड शो पटना के उद्योग भवन के पास खत्म हुआ। करीब सवा घंटा चले इस रोड शो में एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने जमकर श्रीराम और भारत माता के जयकारे लगाए। इससे पहले पीएम मोदी का काफिला जैसे ही ठाकुरबाड़ी की ओर से आगे बढ़ा वैसे विजय भव: मोदी लिखा एक पोस्टर लेकर महिला समर्थक पर पीएम मोदी की नजर पड़ी। पीएम रथ पर से ही उनसे पोस्टर लेना चाह रहे थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से वह पोस्टर नहीं ले पाएं।

रोड शो के समापन के बाद पीएम मोदी कारगिल चौक पहुंचे। उनके साथ सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। पीएम ने शहीदों को नमन किया। इसके बाद राजभवन के रवाना हो गए। यहां वह रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद आज सुबह तख्त श्री हर मंदिर साहिब जाएंगे। यहां मत्था टेकने के बाद वह हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और सारण में चुनावी सभा करेंगे।

 

 

 

 

 

Related Posts