BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से झारखंड और ओडिशा के चार दिवसीय दौरे पर, जनजातीय समूह के सदस्यों से होंगी रूबरू

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 29 फरवरी को क्योंझर जिले के गोनसिका में कदलीबाड़ी गांव के विशष रूप से कमजोर  जनजातीय समूह के सदस्यों के साथ रूबरू होंगी। इसके बाद वह क्योंझर की जनजातियां, संस्कृति और विरासत’ पर एक राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन करेंगी…

 

नईदिल्ली (ए)। राष्ट्रपति भवन से जारी सूचना के मुताबिक राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू  बुधवार को झारखंड और ओडिशा के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वह बुधवार को रांची में झारखंड केंद्रीय विश्विद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। उसी दिन द्रोपदी मुर्मू ओडिशा के रायरंगपुर में केंद्र सरकार के हॉलिडे होम की आधारशिला रखेंगी।

 

राष्ट्रपति भवन से जारी बयान के मुताबिक, ‘इस अवसर पर वह रायरंगपुर में विभिन्न सड़क परियोजनाओं और एक खेल परिसर की आधारशिला रखेंगी। साथ ही एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय और बरसाही का उद्घाटन भी करेंगी।’

द्रोपदी मुर्मू 29 फरवरी को क्योंझर जिले के गोनसिका में कदलीबाड़ी गांव के विशष रूप से कमजोर  जनजातीय समूह के सदस्यों के साथ रूबरू होंगी। इसके बाद वह क्योंझर की जनजातियां, संस्कृति और विरासत’ पर एक राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन करेंगी और फिर उत्तरी परिसर में धरणीधर विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करेंगी।

भुवनेश्वर में दीक्षांत समारोह में शामिल
राष्ट्रपति शाम को भुवनेश्वर में उत्कल विश्वविद्यालय के 53वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। द्रोपदी मुर्मू एक मार्च को भांजा बिहार में बरहामपुर विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाएंगी।

मिली जानकारी के मुताबिक ‘ इसके बाद वह कटक में ओडिशा में ब्रह्माकुमारीज के स्वर्ण जयंती समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। राष्ट्रपति राजभवन, भुवनेश्वर में ओडिशा सरकार द्वारा पीएम जनमन की प्रस्तुति देखेंगी।’ फिर दो मार्च को राष्ट्रपति मुर्मू ओडिशा के संबलपुर जिले में संथा कबी भीमा भोई से संबंधित विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगी। साथ ही वह संबलपुर के मिनी स्टेडियम में महिमा पंथ के अनुयायियों से भी मिलेंगी।

Related Posts