राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 29 फरवरी को क्योंझर जिले के गोनसिका में कदलीबाड़ी गांव के विशष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सदस्यों के साथ रूबरू होंगी। इसके बाद वह क्योंझर की जनजातियां, संस्कृति और विरासत’ पर एक राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन करेंगी…
नईदिल्ली (ए)। राष्ट्रपति भवन से जारी सूचना के मुताबिक राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू बुधवार को झारखंड और ओडिशा के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वह बुधवार को रांची में झारखंड केंद्रीय विश्विद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। उसी दिन द्रोपदी मुर्मू ओडिशा के रायरंगपुर में केंद्र सरकार के हॉलिडे होम की आधारशिला रखेंगी।
राष्ट्रपति भवन से जारी बयान के मुताबिक, ‘इस अवसर पर वह रायरंगपुर में विभिन्न सड़क परियोजनाओं और एक खेल परिसर की आधारशिला रखेंगी। साथ ही एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय और बरसाही का उद्घाटन भी करेंगी।’
द्रोपदी मुर्मू 29 फरवरी को क्योंझर जिले के गोनसिका में कदलीबाड़ी गांव के विशष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सदस्यों के साथ रूबरू होंगी। इसके बाद वह क्योंझर की जनजातियां, संस्कृति और विरासत’ पर एक राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन करेंगी और फिर उत्तरी परिसर में धरणीधर विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करेंगी।















