BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

तेलंगाना के DGP को चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को गुलदस्ता भेंट करना पड़ गया भारी?

चुनाव आयोग ने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार के निलंबन का आदेश दिया है. उन्होंने तेलंगाना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी से मुलाकात की थी…

तेलंगाना (ए)। चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अंजनी कुमार के निलंबन का आदेश दिया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी रविवार 3 दिसंबर को दी।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तेलंगाना के डीजीपी ने राज्य पुलिस नोडल अधिकारी संजय जैन और नोडल (व्यय) अधिकारी महेश भागवत के साथ हैदराबाद में विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी से उनके आवास पर मुलाकात की थी. डीजीपी ने उन्हें गुलदस्ता भी भेंट किया था।

विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के बीच डीजीपी की इस मुलाकात के बाद चुनाव आयोग का एक्शन सामने आया है. बता दें कि विधानसभा चुनाव के लिए रविवार (3 दिसंबर) को जारी मतगणना में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में झटका खाने वाली कांग्रेस को तेलंगाना में बड़ी राहत मिली है. तेलंगाना में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाती दिख रही है।

शाम छह बजे के आसपास तेलंगाना की मतगणना में कांग्रेस 29 सीटें जीत चुकी थी और 35 सीटों पर आगे चल रही थी. जीत की संभावना पर पार्टी समर्थक राज्य कांग्रेस प्रमुख को बधाई दे रहे हैं. इस बीच डीजीपी की रेवंत रेड्डी से मुलाकात सुर्खियों में आ गई।

तेलंगाना के नतीजों में बीआरएस को इस बार झटका लगा है. खबर अपडेट किए जाने तक बीआरएस 17 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी थी और 22 सीटों पर आगे चल रही थी।

Related Posts