BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

भारत के विश्व कप फाइनल में पहुंचने पर गदगद है पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी, देशवासियों को दी बधाई

न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर विश्व कप के फाइनल में पहुंचने पर पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को बधाई दी है…

नईदिल्ली (ए)। भारत न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है. इस बड़ी जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस सहित कई लोगों ने खुशी जताई।

पीएम मोदी ने जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और शानदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश किया. शानदार बल्लेबाजी और अच्छी गेंदबाजी ने हमारी टीम के लिए मैच पक्का कर दिया. फाइनल के लिए शुभकामनाएँ!

 

 

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “ऐतिहासिक विजय…  न्यूजीलैंड पर भारत की ‘विराट’ विजय की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई!  इस शानदार जीत से त्योहारों की बेला को और अधिक उल्लासपूर्ण बनाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के हर खिलाड़ी का हृदयतल से अभिनंदन!  फाइनल के लिए शुभकामनाएं!”

 

Related Posts