न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर विश्व कप के फाइनल में पहुंचने पर पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को बधाई दी है…
नईदिल्ली (ए)। भारत न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है. इस बड़ी जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस सहित कई लोगों ने खुशी जताई।
पीएम मोदी ने जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और शानदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश किया. शानदार बल्लेबाजी और अच्छी गेंदबाजी ने हमारी टीम के लिए मैच पक्का कर दिया. फाइनल के लिए शुभकामनाएँ!
Congratulations to Team India!
India puts up a superlative performance and enters the Finals in remarkable style.
Fantastic batting and good bowling sealed the match for our team.
Best wishes for the Finals!
— Narendra Modi (@narendramodi) November 15, 2023
Enter into the final like a Boss.
What an electrifying display of cricketing prowess. All the best for the showdown.
Let's get the cup. #INDvsNZ pic.twitter.com/aYueVQsu3H
— Amit Shah (@AmitShah) November 15, 2023
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “ऐतिहासिक विजय… न्यूजीलैंड पर भारत की ‘विराट’ विजय की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई! इस शानदार जीत से त्योहारों की बेला को और अधिक उल्लासपूर्ण बनाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के हर खिलाड़ी का हृदयतल से अभिनंदन! फाइनल के लिए शुभकामनाएं!”
ऐतिहासिक विजय…
न्यूजीलैंड पर भारत की 'विराट' विजय की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई!
इस शानदार जीत से त्योहारों की बेला को और अधिक उल्लासपूर्ण बनाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के हर खिलाड़ी का हृदयतल से अभिनंदन!
फाइनल के लिए शुभकामनाएं!
जय हिंद 🇮🇳
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 15, 2023















