आईसीसी टेस्ट रैंकिंग और आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारत नंबर एक पर कायम है…
नईदिल्ली (ए)। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला भी पाकिस्तान के नाम रहा. कराची में शुक्रवार 6 मई को खेले गए मुकाबले में पाक टीम ने न्यूजीलैंड को 102 रन से मात दी. पाकिस्तान टीम अब इस सीरीज में न्यूजीलैंड का व्हाइट वाश करने की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है. फिलहाल, उसके पास 4-0 की अजेय बढ़त है. इस दमदार परफॉर्मेंस के साथ ही पाकिस्तान ने वनडे रैकिंग में पहला पायदान भी हासिल कर लिया है।
कराची वनडे के बाद जारी हुई ताजा वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान टीम 113 अंक के साथ पहले स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया और भारत के भी इतने ही अंक हैं लेकिन पाकिस्तान के मुकाबले निर्धारित वक्त में ज्यादा मैच खेलने के कारण इन टीमों का स्थान क्रमशः दूसरा और तीसरा है. भारत में इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के पहले पाकिस्तान के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है।
वही आईसीसी टेस्ट रैंकिंग और आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारत नंबर एक पर कायम है। पाकिस्तान टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबले तो आसानी से जीते ही थे, अब चौथे मैच में भी इस टीम ने कीवियों को बड़े अंतर से मात दी. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 336 रन जड़े. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर पूरे नहीं खेल पाई. कीवी टीम महज 43.4 ओवर में 232 रन पर सिमट गई।
टेस्ट रैंकिंग:
RANK COUNTRY RATING POINTS 1 भारत 121 3031 2 ऑस्ट्रेलिया 116 2679 3 इंग्लैंड 114 4103 4 दक्षिण अफ्रीका 104 2182 5 न्यूजीलैंड 100 2291 6 पाकिस्तान 86 1902 7 श्रीलंका 84 2015 8 वेस्टइंडीज 76 1906 9 बांग्लादेश 45 805 10 जिम्बाब्वे 32 223
टी 20 रैंकिंग:
RANK COUNTRY RATING POINTS 1 भारत 267 13889 2 इंग्लैंड 259 10117 3 न्यूजीलैंड 256 11794 4 पाकिस्तान 254 12719 5 दक्षिण अफ्रीका 253 8080 6 ऑस्ट्रेलिया 248 7681 7 वेस्टइंडीज 238 8086 8 श्रीलंका 237 8774 9 बांग्लादेश 222 8656 10 अफगानिस्तान 219 5915
वनडे रैंकिंग:
RANK COUNTRY RATING POINTS 1 पाकिस्तान 113 3291 2 ऑस्ट्रेलिया 113 3965 3 भारत 113 5294 4 इंग्लैंड 111 3988 5 न्यूजीलैंड 107 3740 6 दक्षिण अफ्रीका 101 3141 7 बांग्लादेश 95 3625 8 श्रीलंका 86 3099 9 वेस्टइंडीज 72 3105 10 अफगानिस्तान 71 1419 11 आयरलैंड 51 1384 12 स्कॉटलैंड 45 1567 13 जिम्बाब्वे 44 1351 14 Nepal 33 1394 15 नीदरलैंड 30 791 16 United States 30 1093 17 Namibia 30 1096 18 Oman 27 874 19 United Arab Emirates 24 1025 20 पापुआ न्यू गिनी 2 80









