BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

वनडे रैंकिंग में भारत से आगे निकला पाकिस्तान, आईसीसी टेस्ट और टी20 रैंकिंग में पहले पायदायन पर भारत कायम

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग और आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारत नंबर एक पर कायम है…

नईदिल्ली (ए)। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला भी पाकिस्तान के नाम रहा. कराची में शुक्रवार 6 मई को खेले गए मुकाबले में पाक टीम ने न्यूजीलैंड को 102 रन से मात दी. पाकिस्तान टीम अब इस सीरीज में न्यूजीलैंड का व्हाइट वाश करने की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है. फिलहाल, उसके पास 4-0 की अजेय बढ़त है. इस दमदार परफॉर्मेंस के साथ ही पाकिस्तान ने वनडे रैकिंग में पहला पायदान भी हासिल कर लिया है।

कराची वनडे के बाद जारी हुई ताजा वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान टीम 113 अंक के साथ पहले स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया और भारत के भी इतने ही अंक हैं लेकिन पाकिस्तान के मुकाबले निर्धारित वक्त में ज्यादा मैच खेलने के कारण इन टीमों का स्थान क्रमशः दूसरा और तीसरा है. भारत में इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के पहले पाकिस्तान के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है।

वही आईसीसी टेस्ट रैंकिंग और आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारत नंबर एक पर कायम है। पाकिस्तान टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबले तो आसानी से जीते ही थे, अब चौथे मैच में भी इस टीम ने कीवियों को बड़े अंतर से मात दी. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 336 रन जड़े. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर पूरे नहीं खेल पाई. कीवी टीम महज 43.4 ओवर में 232 रन पर सिमट गई।

टेस्ट रैंकिंग:

RANKCOUNTRYRATINGPOINTS
1भारत1213031
2ऑस्ट्रेलिया1162679
3इंग्लैंड1144103
4दक्षिण अफ्रीका1042182
5न्यूजीलैंड1002291
6पाकिस्तान861902
7श्रीलंका842015
8वेस्टइंडीज761906
9बांग्लादेश45805
10जिम्बाब्वे32223

टी 20 रैंकिंग:

RANKCOUNTRYRATINGPOINTS
1भारत26713889
2इंग्लैंड25910117
3न्यूजीलैंड25611794
4पाकिस्तान25412719
5दक्षिण अफ्रीका2538080
6ऑस्ट्रेलिया2487681
7वेस्टइंडीज2388086
8श्रीलंका2378774
9बांग्लादेश2228656
10अफगानिस्तान2195915

वनडे रैंकिंग:

RANKCOUNTRYRATINGPOINTS
1पाकिस्तान1133291
2ऑस्ट्रेलिया1133965
3भारत1135294
4इंग्लैंड1113988
5न्यूजीलैंड1073740
6दक्षिण अफ्रीका1013141
7बांग्लादेश953625
8श्रीलंका863099
9वेस्टइंडीज723105
10अफगानिस्तान711419
11आयरलैंड511384
12स्कॉटलैंड451567
13जिम्बाब्वे441351
14Nepal331394
15नीदरलैंड30791
16United States301093
17Namibia301096
18Oman27874
19United Arab Emirates241025
20पापुआ न्यू गिनी280

Related Posts