भारत ने अहमदाबाद टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 168 रनों से हरा दिया, वहीं इस जीत के साथ ही 3 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लिया…
अहमदाबाद (ए)। भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मैच में 168 रनों से हरा दिया है. इस तरह टीम इंडिया ने 3 टी20 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लिया. दरअसल, न्यूजीलैंड को जीत के लिए 235 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन पूरी टीम महज 66 रनों पर सिमट गई. भारत के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. जबकि अर्शदीप सिंह और शिवम मावी को 2-2 कामयाबी मिली।
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल ने शानदार शतकीय पारी खेली. इस युवा ओपनर ने 63 गेंदों पर नाबाद 126 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 7 छक्के जड़े. बहरहाल, शुभमन गिल की शानदार शतकीय पारी के बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 234 रन बनाए. इस तरह न्यूजीलैंड के सामने सीरीज जीतने के लिए 235 रनों का लक्ष्य है. वहीं, इस तूफानी पारी के बाद शुभमन गिल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।
न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो न्यूजीलैंड के लिए डेरी मिचेल ने सबसे ज्यादा 35 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 1 चौके और 3 छक्के जड़े. जबकि कप्तान मिचेल सैंटनर ने 13 रन बनाए. इस तरह न्यूजीलैंड के महज दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार सके. जबकि कीवी टीम के 9 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सके. भारत के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 16 रन देकर 4 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया. जबकि अर्शदीप सिंह ने 3 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट झटके. उमरान मलिक ने 2.1 ओवर में 9 रन देकर 2 खिलाड़ियों को आउट किया. इसके अलावा शिवम मावी ने 2 ओवर में 12 रन देकर 2 बल्लेबाजों को पवैलियन का रास्ता दिखाया।















