न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो न्यूजीलैंड के लिए डेरी मिचेल ने सबसे ज्यादा 35 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 1 चौके और 3 छक्के जड़े. जबकि कप्तान मिचेल सैंटनर ने 13 रन बनाए. इस तरह न्यूजीलैंड के महज दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार सके. जबकि कीवी टीम के 9 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सके. भारत के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 16 रन देकर 4 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया. जबकि अर्शदीप सिंह ने 3 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट झटके. उमरान मलिक ने 2.1 ओवर में 9 रन देकर 2 खिलाड़ियों को आउट किया. इसके अलावा शिवम मावी ने 2 ओवर में 12 रन देकर 2 बल्लेबाजों को पवैलियन का रास्ता दिखाया।