BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

मां हीराबेन मोदी को पीएम मोदी ने दी अंतिम विदाई: अंतिम संस्कार में हुए शामिल, मां की अर्थी को दिया कंधा

मां के पार्थिव शरीर के पास, पीएम मोदी भी शव वाहिनी में ही सवार हुए, वह एक बेटे के तौर पर मां के अंतिम संस्कार में पहुंचे हैं…

अहमदाबाद (ए)। पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का आज सुबह निधन हो गया. हीराबेन ने 100 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनका अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में इलाज चल रहा था. मां के निधन की जानकारी खुद पीएम मोदी ने ट्विटर एक बेहद भावुक मैसेज लिखते हुए दी। पीएम मोदी ने कहा, “शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।”

 

https://twitter.com/ANI/status/1608657708382826498?t=cE20vn0W1GlMayXydHJjZQ&s=19

 

 

18 जून 2022 को हुई थीं 100 साल की: मां हीराबेन मोदी को तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार (28 दिसंबर) को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हीराबेन इसी साल 18 जून 2022 में 100 साल की हुई थीं. उनकी तबीयत मंगलवार रात (27 दिसंबर) में बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार (29 दिसंबर) को अस्पताल की ओर से बयान जारी कर बताया गया था कि उनकी तबीयत में सुधार है, लेकिन शुक्रवार (30 दिसंबर) सुबह उनका निधन हो गया. प्रधानमंत्री मोदी बुधवार (28 दिसंबर) दोपहर दिल्ली से सीधे अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल मां से मिलने गए थे. वह वहां अपनी मां के पास डेढ़ घंटा रुककर हालचाल जानने और उनके स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद शाम को दिल्ली लौट आए थे. पीएम मोदी की मां हीराबेन बहुत ही सादा जीवन जीती थी। इस साल हुए गुजरात विधानसभा चुनाव  2022 में उन्होंने खुद ही जाकर वोट डाला था।

तमाम नेताओं ने जताया दुख, जानिए क्या कहा…

 

 

 

 

 

 

Related Posts