मां के पार्थिव शरीर के पास, पीएम मोदी भी शव वाहिनी में ही सवार हुए, वह एक बेटे के तौर पर मां के अंतिम संस्कार में पहुंचे हैं…
अहमदाबाद (ए)। पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का आज सुबह निधन हो गया. हीराबेन ने 100 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनका अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में इलाज चल रहा था. मां के निधन की जानकारी खुद पीएम मोदी ने ट्विटर एक बेहद भावुक मैसेज लिखते हुए दी। पीएम मोदी ने कहा, “शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।”
गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को गांधीनगर में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। pic.twitter.com/iDDrfV7Hay
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2022
Gandhinagar, Gujarat | Mortal remains of Heeraben Modi, mother of PM Modi being taken for the last rites. pic.twitter.com/h39kmQi0Po
— ANI (@ANI) December 30, 2022
https://twitter.com/ANI/status/1608657708382826498?t=cE20vn0W1GlMayXydHJjZQ&s=19
Gujarat: Prime Minister Narendra Modi pays respect to his mother Heeraben Modi at Gandhinagar residence.
(Source: DD) pic.twitter.com/VJimh3FXZC
— ANI (@ANI) December 30, 2022
18 जून 2022 को हुई थीं 100 साल की: मां हीराबेन मोदी को तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार (28 दिसंबर) को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हीराबेन इसी साल 18 जून 2022 में 100 साल की हुई थीं. उनकी तबीयत मंगलवार रात (27 दिसंबर) में बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार (29 दिसंबर) को अस्पताल की ओर से बयान जारी कर बताया गया था कि उनकी तबीयत में सुधार है, लेकिन शुक्रवार (30 दिसंबर) सुबह उनका निधन हो गया. प्रधानमंत्री मोदी बुधवार (28 दिसंबर) दोपहर दिल्ली से सीधे अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल मां से मिलने गए थे. वह वहां अपनी मां के पास डेढ़ घंटा रुककर हालचाल जानने और उनके स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद शाम को दिल्ली लौट आए थे. पीएम मोदी की मां हीराबेन बहुत ही सादा जीवन जीती थी। इस साल हुए गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में उन्होंने खुद ही जाकर वोट डाला था।
शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। pic.twitter.com/yE5xwRogJi
— Narendra Modi (@narendramodi) December 30, 2022
तमाम नेताओं ने जताया दुख, जानिए क्या कहा…
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi की माताश्री, हीरा बा के निधन से मुझे गहरी वेदना हुई है। एक माँ का निधन किसी भी व्यक्ति के जीवन में ऐसी शून्यता लाता है, जिसकी भरपाई असंभव है। दुख की इस घड़ी में प्रधानमंत्रीजी और उनके पूरे परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति!
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 30, 2022
માનનીય વડાપ્રધાન શ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદીના માતૃશ્રી પૂજ્ય હીરાબા ના દેવલોક ગમનથી ઊંડા દુ:ખની લાગણી અનુભવું છું. પૂજ્ય હીરાબા વાત્સલ્ય, સાદગી, પરિશ્રમ અને ઉચ્ચ જીવનમૂલ્યોના પ્રતિમૂર્તિ હતા. ભગવાન તેમના આત્માને પરમ શાંતિ અર્પે તેવી પ્રાર્થના કરું છું. ૐ શાંતિ.
— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) December 30, 2022
मा.प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की माँ हीरा बेन जी का निधन अत्यंत दुखद है। वे धर्मपरायण महिला थी। उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें, शोकाकुल प्रधानमंत्री जी व समस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें।
ॐ शान्ति ! pic.twitter.com/9X0JVXiRFQ— Ashwini Kr. Choubey (@AshwiniKChoubey) December 30, 2022
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की माता श्रीमती हीराबेन के निधन हो जाने की खबर अति-दुःखद। उनके पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन्हें एवं उनके सभी चाहने वालों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
— Mayawati (@Mayawati) December 30, 2022
भक्ति, तपस्या और कर्म की त्रिवेणी, @narendramodi जी जैसे महान व्यक्तित्व को गढ़ने वाली माँ के चरणों में सादर प्रणाम। पूज्य माँ सदैव प्रेरणा बनी रहेगी।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 30, 2022















