BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

इन रेल कर्मियों के पदनामों में रेल्वे ने किया गया बदलाव, देखिए पुराना पदनाम और नया पदनाम की पूरी लिस्ट

ट्रेनों के परिचालन में गार्ड की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, अब गार्ड के पद पर काम करने वाले रेलकर्मी को ट्रेन मैनेजर का नाम दे दिया गया है, देश के सभी रेलवे के गार्ड ट्रेन मैनेजर कहलाने लगे हैं…

नईदिल्ली (ए)। ट्रेनों के परिचालन में गार्ड की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. अब गार्ड के पद पर काम करने वाले रेलकर्मी को ट्रेन मैनेजर का नाम दे दिया गया है. देश के सभी रेलवे के गार्ड ट्रेन मैनेजर कहलाने लगे हैं. भागलपुर रेलवे में 45 गार्ड हैं जो मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर और गुडस गाड़ियां ले जाते हैं. भागलपुर रेलवे स्टेशन के 45 गार्ड की पहचान ट्रेन मैनेजर के रूप में होने लगी है।

इनके बक्से में भी इनके नाम के साथ पद के रूप में ट्रेन मैनेजर लिखा जाने लगा है. भागलपुर से रवाना होनेवाली विक्रमशिला एक्सप्रेस, एलटीटी एक्सप्रेस, गरीब रथ, वनांचल एक्सप्रेस, रांची एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस सहित लोकल पैसेंजर के अलावे गुडस ट्रेन में अपनी जिम्मेवारी निभा रहे हैं. पहले स्टेशन मास्टर कहा जाता था, अब स्टेशन मास्टर स्टेशन प्रबंधक कहे जायेंगे।

Related Posts