BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

लता दीदी के अंतिम दर्शन को शिवाजी पार्क पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, दिया गया राजकीय सम्मान

अंतिम सफर पर निकला लता की का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ दिखा, हजारों लोगों की भीड़ लता के अंतिम संस्कार में रोड के चारो ओर उमड़ी, दिया गया राजकीय सम्मान…

मुंबई (ए)। रविवार को देश की मशहूर गायिका और स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन का समाचार सुनते ही पूरा देश शोकाकुल हो गया। लता  के निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। लता के निधन पर राजनीतिक हस्तियों से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है।

अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के सेलेब्स के साथ-साथ राजनेता भी पहुंचे- पीएम मोदी के बाद पूर्व क्रिकटर सचिन तेंदुलकर, सुपरस्टार शाहरुख खान और सिंगर शंकर महादेवन ने लता दी को श्रद्धांजलि दी। लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के सेलेब्स के साथ-साथ राजनेता भी पहुंचे।

कुछ ही देर में होगा लता दी का अंतिम संस्कार, दर्शन को पहुंचे PM मोदी

कुछ ही देर में होगा लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार होगा। उससे पहले दर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। पीएम ने लता दी के पार्थ‍िव शरीर पर पुष्पांजल‍ि अर्प‍ित की और उन्होंने उनके पार्थिव शरीर का परिक्रमा भी लगाया। अंतिम दर्शन के लिए लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर कुछ समय के लिए श‍िवाजी पार्क में रखा गया है।

Related Posts