अंतिम सफर पर निकला लता की का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ दिखा, हजारों लोगों की भीड़ लता के अंतिम संस्कार में रोड के चारो ओर उमड़ी, दिया गया राजकीय सम्मान…
मुंबई (ए)। रविवार को देश की मशहूर गायिका और स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन का समाचार सुनते ही पूरा देश शोकाकुल हो गया। लता के निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। लता के निधन पर राजनीतिक हस्तियों से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है।
#WATCH मुंबई: भारत रत्न लता मंगेशकर को शिवाजी पार्क में स्टेट ऑनर दिया गया। pic.twitter.com/SSHDuWTMvl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2022
अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के सेलेब्स के साथ-साथ राजनेता भी पहुंचे- पीएम मोदी के बाद पूर्व क्रिकटर सचिन तेंदुलकर, सुपरस्टार शाहरुख खान और सिंगर शंकर महादेवन ने लता दी को श्रद्धांजलि दी। लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के सेलेब्स के साथ-साथ राजनेता भी पहुंचे।
Mumbai | People join the funeral procession of #LataMangeshkar as it proceeds to Shivaji Park from her 'Prabhukunj' residence
The last rites of the legendary singer will be performed at Shivaji Park today evening pic.twitter.com/poVpSWNm2f
— ANI (@ANI) February 6, 2022
कुछ ही देर में होगा लता दी का अंतिम संस्कार, दर्शन को पहुंचे PM मोदी
कुछ ही देर में होगा लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार होगा। उससे पहले दर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। पीएम ने लता दी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्होंने उनके पार्थिव शरीर का परिक्रमा भी लगाया। अंतिम दर्शन के लिए लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर कुछ समय के लिए शिवाजी पार्क में रखा गया है।

















