BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

नीरज चोपड़ा का वो ऐतिहासिक थ्रो जिसने टोक्यो ओलंपिक में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल, वीडियो जमकर हो रहा वायरल, आप भी देखें यह ऐतिहासिक VIDEO

नईदिल्ली (ए)। टोक्यो ओलंपिक में भारत के एथलीट नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो प्रतियोगता में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा दिया है। नीरज ने एथलेटिक्स में 100 साल के सूखे को खत्म करते हुए देश को गोल्ड मेडल दिलाया।

फाइनल मुकाबले में भारतीय एथलीट ने पहले प्रयास में ही 87.03 मीटर का थ्रो फेंका जिसे देखकर तमाम देशवासी झूम उठे, लेकिन अभी नीरज का टोक्यो ओलंपिक में बेस्ट आना बाकी था।

23 साल के इस खिलाड़ी ने अपने दूसरा थ्रो 87.58 मीटर की दूरी पर फेंका और अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा लिया। बाकी एथलीट्स ने भरपूर कोशिश की पर वह भारत के लाल के थ्रो के आसपास भी नहीं भटक सके।

सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा के इस ऐतिहासिक थ्रो का वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैन्स इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। नीरज ने इससे पहले क्वालीफाइंग राउंड में भी अपने प्रदर्शन से सनसनी फैला दी थी।

उन्होंने टॉप पर रहते हुए पहले ही प्रयास में 86.65 मीटर का थ्रो फेंका था और 83.65 के क्वालीफिकेशन लेवल को आसानी से पार कर लिया था। नीरज इससे पहले एशियाई खेलों, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके हैं और यही वजह है कि पूरा देश की निगाहें उनके ऊपर टिकी हुईं थीं।

टोक्यो ओलंपिक में यह भारत का पहला गोल्ड मेडल है और नीरज चोपड़ा देश की तरफ से ओलंपिक खेलों में गोल्ड लाने वाले महज दूसरे ही खिलाड़ी हैं। उनसे पहले निशानेबाजी में अभिनव बिंद्रा ने साल 2008 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

Related Posts