भिलाई 03। सोमवार 30 मार्च को नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे ने अपने कार्यकाल का पांचवां व अंतिम बजट प्रस्तुत किया। महापौर ने बजट भाषण की शुरुआत शायराना अंदाज में करते हुए कहा कि “जहां बजती है शहनाइयां वहां मातम भी होते है…तुम यहां रहोगे ना हम यहां रहेंगे…रहने को सिर्फ यहां कहानियां रह जाएगी”
महापौर ने कहा कि शहर सरकार में कई कमिश्नर चेंज हो जाते है, मेरे लिए यह गर्व की बात है कि जब मेरा तीसरा पढ़ने का मौका है जब दशरथ सिंह राजपूत जी तीनों बजट के कार्यकाल में मौजूद रहे।
महापौर ने बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2026- 27 के लिए हम लोगों ने 450 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान रखा है और इसमें 94 लाख रुपए लाभ का बजट है। आने वाले वर्ष के लिए 67 करोड़ रुपए की अनुमानित राशि आने वाले वर्ष में बच सकता है।
महापौर ने कहा कि पिछले वर्ष हम लोगों ने जल प्रदाय के पानी टंकी निर्माण की बात कही थी, आप लोगों को बताते हुए हर्ष हो रहा है कि विश्वबैंक कॉलोनी और अकलोरडीह में नये पानी टंकी का निर्माण हो चुका है, बहुत जल्द लोगों को टंकी से पानी की दी जाएगी। आदर्श नगर चरोदा के लिए पानी टंकी निर्माण के लिए 3.62 करोड़ की राशि मिल चुकी है, टेंडर प्रक्रिया बाकी है। हमारे प्रयास से ट्रांसपोर्ट नगर फेस 2 को स्वीकृति मिल गई है।
महापौर ने कहा कि जब मैने महापौर पद का दायित्व संभाला था तब निगम 3 करोड़ रुपए नुकसान में था लेकिन हमने ऐसी योजनाएं बनाई है कि आने वाला महापौर 10 से 12 करोड़ रुपए के लाभ में रहेगा।
वही बजट के लिए निर्धारित समय दोपहर 1 बजे रखा गया था लेकिन बजट 1:20 बजे शुरू होने पर सोमनी पार्षद तुषांत वर्मा ने सदन में कहा कि जो समय का प्रबंधन नहीं कर पा रहे है वो वित्तीय प्रबंधन क्या करेंगे? इतना लेट से सदन की कार्यवाही शुरू हो रही है जबकि अभी तक बजट पेश हो जाना चाहिए था। बजट के बाद पानी की समस्याओं पर सबसे ज्यादा चर्चा और बहस हुई।
सफाई व्यवस्था: 1- शहर की साफ-सफाई की व्यवस्था हेतु पर्याप्त सफाई कामगार नहीं होने के कारण क्षेत्र को सफाई ठेका दिये जाने के लिए राशि ₹180.00 लाख व्यय का प्रावधानित किया गया है।
2- सिवरलाईन निर्माण एवं मरम्मत के लिए राशि ₹100.00 लाख व्यय का प्रावधानित किया गया है।
3- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत कम्पोस्ट प्लांट निर्माण कार्य के लिए राशि ₹ 485.00 लाख व्यय का प्रावधान किया गया है।
4- सफाई व्यवस्था हेतु सामाग्री क्रय के लिए राशि ₹450.00 लाख व्यय का प्रावधान किया गया है।
5- 06 नग नवीन मणिकंचन केन्द्र (S.L.R.M. Centre) का निर्माण कार्य राशि ₹165.00 लाख व्यय प्रावधानित है-(01) मोरिद, (02) समता कॉलोनी, (03) हथखोज, (04) दादर।
6- सफाई व्यवस्था एवं कचरा प्रबंधन पृथक्कीकरण, निष्पादन एवं अन्य कार्यों के लिए वार्ड क्र. 04 जरवाय एवं अन्य SLRM Centre के उन्नयन हेतु राशि ₹400.00 लाख व्यय का प्रावधान किया गया है।
सार्वजनिक कल्याणकारी: 1. श्रद्धांजली योजना के तहत् गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले असहायों को राशि ₹ 2000.00 की तत्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराया जाता था, इस वर्ष से शासन द्वारा स्वीकृति प्राप्त किए जाने के उपरान्त राशि ₹ 3000.00 की तत्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई जावेगी। इस मद में आगामी वर्ष 2026-27 के लिए राशि ₹4.80 लाख व्यय का प्रावधानित किया गया है।
2. भिलाई चरौदा निकाय क्षेत्रान्तर्गत निवासरत पत्रकारगण / पार्षदगण / पुरस्कृत कलाकार / उत्कृष्ट खिलाड़ी /सो निवृत निगम कर्मचारी / भूतपूर्व सैनिकों के स्वयं के परिवार में दशगात्र कार्यक्रम हेतु निगम से पानी टैंकर निःशुल्क प्रदाय किया जाना प्रावधानित किया जाता है।
3. भिलाई चरौदा निकाय क्षेत्रान्तर्गत निवासरत पत्रकारगण एवं पार्षदगण को स्वयं के पारिवारिक कार्यक्रम हेतु निगम के सामुदायिक भवन / मंगल भवन के किराया शुल्क में 30% छूट दिया जाना प्रावधानित किया जाता है।
4. भिलाई चरौदा निकाय क्षेत्रान्तर्गत पत्रकारों की गठित समिति कार्यालय में सुविधाओं का विस्तार हेतु प्रावधानित किया जाता है।
लोक निर्माण: वित्तीय वर्ष 2025-26 में राशि ₹ 17835.00 लाख का प्रावधान किया गया था, जिसे पुनरीक्षित कर राशि ₹ 4303.66 लाख व्यय का अनुमान किया गया है तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राशि ₹ 23283.00 लाख व्यय का प्रावधान किया गया है।
1. मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीय राज मार्ग पर भारी वाहनों के दवाब को देखते हुए छोटे एवं हल्के वाहनों के लिये सिरसागेट चौक से गुजरने वाले नहर में केनाल रोड निर्माण हेतु राशि ₹ 6800.00 लाख व्यय का प्रावधानित किया गया है।
2. वार्ड क्र.-5 में मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य के लिए राशि ₹50.00 लाख व्यय का प्रावधानित किया गया है। 3. वार्ड क्र.-15, बजरंग पारा में इन्डोर स्टेडियम एवं ऑडिटोरियम निर्माण कार्य के लिए राशि ₹900.00 लाख व्यय प्रावधानित किया गया है।
4. वार्ड क्र. 14 स्थित टप्पा तालाब के विकास एवं सौन्दर्याकरण कार्य हेतु ₹100.00 लाख प्रावधानित है। 5. सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रोत्साहन के लिए विभिन्न वार्डों में शेड एवं चबुतरा निर्माण कार्य हेतु राशि ₹ 220.00 लाख व्यय प्रावधानित है।
6. राज्य प्रवर्तित योजनान्तर्गत घटकवार निम्नानुसार कार्य का प्रस्ताव वर्तमान बजट में प्रस्तावित किया गया है :-(अ) मुक्तिधाम के विकास/निर्माण कार्य हेतु राशि ₹ 110.00 लाख व्यय का प्रावधानित किया गया है, जिसका निर्माण निम्न स्थलों पर प्रस्तावित है:- (01) वार्ड क्र. 01 एवं 02 हथखोज, (02) वार्ड क्र.-03, अकलोरडीह (03) वार्ड क्र.-04, जरवाय, (04) वार्ड क्र.-05, दादर-पथरी, (05) वार्ड क्र.-06, उमदा, (06) वार्ड क्र.-22, चरौदा भाठापारा, (08) वार्ड क्र-30, उरला, (09) वार्ड क्र.-36, सिरसाकला, (10) वार्ड क्र.-38, सोमनी। (ब) उन्मुक्त खेल मैदान योजना- योजनान्तर्गत निम्नांकित स्थलों पर खेल परिसर का उन्न्यन हेतु राशि ₹ 600.00 लाख का प्रस्ताव प्रावधानित किया गया है :-
1. वार्ड क्र. 04 जरवाय खेल परिसर का उन्न्यन।
2. वार्ड क्र. 05 दादर पथर्रा खेल परिसर का उन्नयन।
3. वार्ड क्र. 13 गाँधी नगर खेल परिसर का उन्नयन।
4. वार्ड क्र. 18 वसुन्धरा नगर खेल परिसर का उन्नयन।
5. वार्ड क्र. 19 पदुम नगर खेल परिसर का उन्नयन।
6. वार्ड क्र. 23 हाऊसिंग बोर्ड खेल परिसर का उन्नयन।
7. वार्ड क्र. 27 जोन-1 खेल परिसर का उन्नयन।
8. वार्ड क्र. 29 जोन-3 खेल परिसर का उन्नयन।
9. वार्ड क्र. 40 गनियारी खेल परिसर का उन्नयन।
योजनान्तर्गत तालाबों के सौंदर्याकरण एवं वृक्षारोपण हेतु राशि ₹100.00 लाख का (स) सरोवर धरोहर योजना प्रस्ताव प्रावधानित किया गया है।
(ड) सर्व समाज मांगलिक भवन योजनान्तर्गत वार्ड क्र. 03 में सर्वसुविधा युक्त मांगलिक भवन निर्माण हेतु राशि₹ 100.00 लाख प्रावधानित है।
(इ) हाट-बाजार योजनान्तर्गत वार्ड क्र. 03 अकलोरडीह में बाजार का उन्नयन कार्य, वार्ड क्र. 06 उमदा बाजार का उन्नयन कार्य, वार्ड क्र. 30 उरला में बाजार का उन्नयन कार्य, वार्ड क्र. 36 व 37 सिरसाकला में बाजार उन्नयन कार्य, एवं वार्ड क्र. 39 मोरिद में नवीन मार्केट में बाजार का उन्नयन कार्य हेतु राशि ₹250.00 लाख है। सिरसाकला में चौपाटी निर्माण हेतु राशि ₹200.00 लाख प्रावधान किया जाता है। में का प्रावधानित है। सिरसा कला में चौपाटी निर्माण हेतु 200 लाख रुपए प्रावधान किया जाता है।
7. विभिन्न वार्डों में डामरीकरण रोड एवं सीमेन्टीकरण मार्ग निर्माण किये जाने हेतु राशि ₹ 1170.00 लाख व्यय प्रावधानित है।
8. विभिन्न वाडाँ की गलियों एवं अन्य स्थानों में नाली, पुलिया निर्माण/संधारण कार्य के लिए राशि ₹60.00 लाख व्यय का प्रावधान किया गया है।
9. मल्टीलेवल पार्किंग के लिए राशि ₹200.00 लाख व्यय का प्रावधान किया गया है।
10. मिशन क्लीन सिटी योजनान्तर्गत राशि ₹360.00 लाख प्रावधान किया गया है।
11. राज्य शासन द्वारा महापौर एवं पार्षद निधि की घोषणा अनुरूप इस निकाय के निर्वाचित एवं मनोनित पार्षदों के लिए पार्षद निधि के प्रचलित कार्य को सम्मिलित करते हुए राशि ₹352.00 लाख बजट प्रावधानित किया गया है।
12. सांसद, विधायक मद् अंतर्गत राशि ₹100.00 लाख का प्रावधान किया गया है।
13. महिला समृद्धि बाजार निर्माण के लिए राशि ₹50.00 लाख व्यय का प्रावधान किया गया है।
14. नवीन कार्यालय भवन राशि ₹600.00 लाख का प्रावधान किया गया है।
15. महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट राशि ₹50.00 लाख का प्रावधान किया गया है।
16. निकाय क्षेत्रान्तर्गत नवीन मंगल भवन निर्माण कार्य (01) वार्ड क्र.- 01 ट्रान्सपोर्ट नगर, हथखोज, (02) वार्ड क्र.-03, अकलोरडीह, (03) वार्ड क्र.-04, जरवाय, (04) वार्ड क्र-30, उरला, (05) वार्ड क्र.-37, सिरसाकला, (06) वार्ड क्र. 39, मोरिद।
17. निकाय क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न वार्डों में स्थित तालाबों के गहरीकरण, सौन्दर्गीकरण के लिए राशि ₹400.00 लाख का प्रावधान किया गया है।
18. गिरते हुए भू-गर्भ जल स्तर को सुधारने के लिए निकाय क्षेत्रान्तर्गत नवीन तालाबों का निर्माण एवं कुओं के सफाई का प्रावधान किया गया है।
ड-सार्वजनिक शिक्षा: वित्तीय वर्ष 2025-26 में राशि ₹ 320.00 लाख का प्रावधान किया गया था, जिसे पुनरीक्षित कर राशि ₹ 108.28 लाख व्यय का अनुमान किया गया है तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राशि ₹480.00 लाख व्यय प्रावधानित है।
1. निकाय क्षेत्रान्तर्गत डिजीटल लाईब्रेरी निर्माण एवं संचालन का प्रावधान किया गया है।
2. निकाय क्षेत्रान्तर्गत अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के लिए कोचिंग व्यवस्था हेतु सर्वसुविधायुक्त भवन निर्माण एवं संचालन का प्रावधान किया गया है।
च-विविध व्यय: वित्तीय वर्ष 2025-26 में राशि₹ 1172.14 लाख का प्रावधान किया गया था, जिसे पुनरीक्षित कर राशि ₹ 842.30 लाख व्यय का अनुमान किया गया है तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राशि ₹ 1252.20 लाख व्यय प्रावधानित है।

















