भिलाई। शनिवार को अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए विष्णुदेव सरकार की सराहना करते हुए कहा कि पिछले दो साल में छत्तीसगढ़ सरकार ने हर क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखी है। साय सरकार में विकास कार्यों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं होगी। पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार ने सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए कार्य किया है।
विधायक श्री कोर्सेवाड़ा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि गत दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रमों में आए थे और उन्होंने शासकीय हाई स्कूल मुरमुंदा में हायर सेकेण्ड्री स्कूल प्रारंभ करने, ग्राम अछोटी डाईट में शासकीय बी.एड कॉलेज प्रारंभ करने और अहिवारा में नागरिक कल्याण महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षायें प्रारंभ करने की घोषणा की है, जो जल्द ही पूरा होगा।
विधायक श्री कोर्सेवाड़ा ने बताया कि शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने भी सहगांव उद्वहन सिंचाई योजना को तत्काल प्रारंभ करने, कपसदा जलाशय जिर्णोद्वार, नारधा जलाशय जिर्णोद्वार, मोहंदी जलाशय जिर्णोद्वार, बानबरद में शाासकीय हाई स्कूल प्रारंभ करने की घोषणा की है।
साथ ही पिछले दो वर्षों के अंदर भिलाई 03 और अहिवारा में उपपंजीयक कार्यालय प्रारंभ हुआ, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब रजिस्ट्री के लिए लंबा इंतजार और लंबी दूरी तय नहीं करना पड़ता। उक्त खबर आप सारनाथ एक्सप्रेस में पढ़ रहे है।
स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृति की बात करें तो मेरे प्रयासों से क्षेत्र के 102 लोगों को मुख्यमंत्री जी द्वारा ₹10,35,000/- की स्वेच्छानुदान राशि प्रदान की स्वीकृति दी गई, कैबिनेट मंत्री गुरू खुशवंत साहेब द्वारा 27 व्यक्तियों को स्वेच्छानुदान राशि 1,25,000/- की स्वीकृति प्रदान की गई, मैने भी विधायक निधि से 102 व्यक्तियों को जनसंपर्क राशि 8,75,000/- की स्वीकृति दी है।
विधायक श्री कोर्सेवाड़ा ने कहा कि नगरो के विकास की बात करे तो नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा में कुल 181 कार्य हेतु 52 करोड़ 66 लाख 41 हजार की स्वीकृति मिली है, नगर पालिका परिषद् जामुल में कुल 69 कार्य हेतु 8 करोड़ 45 लाख 67 हजार की स्वीकृति मिली है साथ ही नगर पालिका परिषद् अहिवारा में कुल 69 कार्य हेतु 21 करोड़ 68 लाख 20 हजार की स्वीकृति मिली है। आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए काम होता रहेगा।
पत्रकारवार्ता के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, पूर्व पालिका अध्यक्ष रेखराम बंछोर, नटवर ताम्रकार, दिलीप पटेल, फिरोज फारूखी, राम खिलावन वर्मा, गौरी शंकर, मुकेश अग्रवाल, तेजेश्वर कंसारी (तेजस), रविशंकर सिंह, जितेंद्र यादव, विद्यानंद कुशवाहा, हेमंत देवांगन, आनंद ताम्रकार, राजेश मौर्या, लेमन साहू आदि मौजूद रहे।
















