BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

95 वर्ष को आयु में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन, सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया है. वे कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था…

पंजाब (ए)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया है. प्रकाश सिंह बादल कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. बादल मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे. प्रकाश सिंह बादल को सोमवार को भी एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया था, जहां चिकित्सक उनके स्वास्थ्य की करीबी निगरानी कर रहे थे. शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता को सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद एक हफ्ते पहले मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सोमवार शाम जारी एक मेडिकल बुलेटिन में निजी अस्पताल ने कहा था, ‘‘प्रकाश सिंह बादल अब भी आईसीयू में चिकित्सकों की करीबी निगरानी में हैं.’’ हालांकि, अस्पताल के सूत्रों ने कहा था कि बादल (95) के स्वास्थ्य में हल्का सुधार हुआ था. उन्होंने यह भी कहा था कि यदि अगले कुछ दिनों तक शिअद के वरिष्ठ नेता के स्वास्थ्य में क्रमिक सुधार होना जारी रहता तो उन्हें एक निजी वार्ड में भेजा जा सकता था।

पिछले हफ्ते, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बादल के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी. पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके बादल को ‘गैस्ट्राइटिस’ और सांस लेने में परेशानी होने के चलते पिछले साल जून में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कोविड बाद की स्वास्थ्य जांच के लिए फरवरी 2022 में उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था. बादल पिछले साल जनवरी में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये थे और उन्हें लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आजादी के साल राजनीति में रखा था कदम
प्रकाश सिंह बादल ने 1947 में राजनीति में पदार्पण किया था। 1957 में पहला विधानसभा चुनाव जीता था। 1969 में प्रकाश सिंह बादल दोबारा विधायक बने थे। वहीं प्रकाश सिंह बादल 1970–71, 1977–80, 1997–2002 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। वहीं 1972, 1980 और 2002 में नेता विपक्ष भी रहे थे। प्रकाश सिंह बादल सांसद भी रह चुके हैं। केंद्र में मंत्री भी रह चुके थे। एक मार्च 2007 से 2017 उन्होंने दो बार मुख्यमंत्री का दायित्व संभाला था। 

Related Posts