93 डाक खाताधारकों के बचत पैसे से किया गया आरोपी द्वारा खिलवा: सुकन्या योजना, जनधन योजना एवं अन्य खातों में जमा किया गया था, ग्रामिणों द्वारा उक्त रकम, ग्रामिणों के पैसे को विभागीय खाता में न जमा कर स्वयं करता था, उपयोग, वर्ष 2018 से 2021 तक आरोपी द्वारा किया जाता रहा धोखाधड़ी…
राजनांदगांव। प्रवर अधीक्षक दुर्ग संभाग द्वारा प्रेषित् 14,18,900.60 रूपये की धोखाधड़ी संबंधी शिकायत को पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुये, थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा को जांच हेतु सौंपा गया, जिनके नेतृत्व में उप निरीक्षक आदित्य ठाकुर द्वारा शिकायत का जांच किया गया।
शिकायत जांच पर पाया गया कि ग्राम धनगांव के डाकघर में, शाखा डाकपाल के पद पर कार्यरत आरोपी मनोज कुमार तारमे पिता संतोष तारमें उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम झाड़ीखैरी पोस्ट बुचाटोला, थाना छुरिया जिला राजनांदगांव द्वारा धनगांव डाकघर के कुल 93 खाताधारकों द्वारा शासन के अलग-अलग योजनाओं में जमा पैसा को ग्रामिणों के खाता में जमा करना दर्शाया जाता था किन्तु, शासकीय खाता में जमा नहीं किया जाता था एवं समय-समय पर ग्रामिणों द्वारा अपने खाता का पैसा मांगने पर उनकों कुछ पैसा दे दिया जाता था, शासकीय खाता में रिकार्ड संधारण नहीं किया जाता था, इस प्रकार आरोपी द्वारा वर्ष 2018 से 2021 तक कुल 14,18,900.60 रूपये का धोखाधड़ी किया जाना पाया गया।
सम्पूर्ण जांच में आरोपी द्वारा धोखाधड़ी करना पाये जाने से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उचित मर्गदर्शन एवं दिशानिर्देश प्राप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 05/2023 धारा 409,420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है, प्रकरण में अतिशीघ्र विवेचना कार्यवाही पूर्ण कर अभियोग पत्र माननीय न्यायाल प्रस्तुत किया जावेगा। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, उप निरीक्षक आदित्य ठाकुर, उप निरीक्षक संजय नाग, प्र0आर0 652 असुवन वर्मा, आर0 1296 शंकर मरकाम की सराहनीय भूमिका रही।















