BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

90 करोड़ की लागत से भारतीय रेल बना रही Super App, आम लोगों को होगा ये फायदा

भारतीय रेलवे आम लोगों के लिए टिकट बुकिंग, ट्रेन ट्रैकिंग और शिकायत करने के तरीके को और आसान बनाने वाली है. रेल मंत्रालय एक सुपर ऐप बना रही है जिसमें रेलवे की सभी सर्विसेज लोगों को एक जगह मिलेंगी…

नईदिल्ली (ए)। इंडियन रेलवे भारतीयों की लाइफलाइन की तरह काम करती है. हर दिन लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह इसके जरिए ट्रेवल करते हैं. ग्राहकों को ट्रेन टिकट बुकिंग, ट्रेन ट्रैकिंग, खाना आर्डर, शिकायत करने समेत कई अन्य सर्विसेस को एक जगह देने के लिए भारतीय रेलवे एक नए सुपर ऐप पर काम कर रही है. इस ऐप की खासियत ये होगी कि इसमें आपको रेलवे की सारी सर्विसेस एक जगह मिलेंगी. आपको अभी की तरह अलग-अलग ऐप्स मोबाइल में नहीं रखने होंगे. एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को रेलवे का आईटी विंग, CRIS देखेगा और वही इसे एग्जीक्यूट भी करेगा।

नए सुपर ऐप में रेल मदद, UTS, नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम,Portread,सतर्क, TMS निरक्षण ऑपरेशन के लिए, IRCTC रेल कनेक्ट, IRCTC ई-कैटरिंग, IRCTC एयर आदि दूसरी सर्विसेस इंटिग्रेट होंगी. इस ऐप से रेलवे के करोड़ो यूजर्स को अलग-अलग मोबाइलइ ऐप डाउनलोड नहीं करना होगा और वे एक ही जगह सारी सर्विस ले पाएंगे. इससे यूजर एक्सपीरियंस तो बेहतर होगा, साथ ही रेलवे को भी कई कामों में आसानी होगी. रेलवे के इस सुपर ऐप को बनाने में करीब 90 करोड़ का खर्च आएगा और केवल 3 साल तक इस खर्च पर इसे चलाया जा सकेगा. यानि जैसे-जैसे इसे आगे यूज किया जाएगा इसका खर्च भी बढ़ेगा।

वित्त वर्ष 2023 में रेलवे को मिली कुल बुकिंग में से करीब 5,60,000 बुकिंग्स (आधे से भी ज्यादा) IRCTC ऐप के जरिए मिली. ये दर्शाता है कि लोग इस ऐप को कितना यूज करते हैं. अब रेलवे सभी सर्विसेस को एक जगह देने वाली है जिससे और ज्यादा यूजर्स ऐप के साथ जुड़ेंगे।

Related Posts