रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय प्रशासन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया गया है। 30 जून को नगरीय प्रशासन एवं विकाश विभाग के अवर सचिव अजय तिर्की ने अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए गए है। जिसमें डिप्टी डायरेक्टर, सीएमओ, इंजीनियर, अकाउंटेंट प्रभावित हुए है।
आरके दोहरे को अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम भिलाई, भूपेश दीवान को सहायक संचालक, क्षेत्रीय कार्यायल दुर्ग, संगीता साहू को रायपुर निगम का सचिव नियुक्त किया है।
भिलाई निगम जोन आयुक्त सतीश यादव को मुख्य नगर पालिका अधिकारी थानखमरिया, नेतराम रत्नेश को मुख्य नगर पालिका अधिकारी धमधा नियुक्त किया गया है।
सुनीता जैन, सहायक लेखा अधिकारी भिलाई निगम और अजय वर्मा, सहायक लेखा अधिकारी, भिलाई चरोदा निगम का भी तबादला किया गया है।
वहीं उप अभियंता विनोद कन्नौजे को भिलाई चरोदा निगम से क्षेत्रीय कार्यायल दुर्ग तबादला हुआ है।
देखिए पूरी सूची…PDF
UAD_1_30.06.2025 UAD_2_30.06.25 UAD_3_30.06.2025 UAD_4_30.06.2025 UAD_5_30.06.2025























