आज 31 अक्टूबर 2024 दिन गुरुवार को दिवाली या दीपावली है। आज चंद्रमा का गोचर चित्रा नक्षत्र से तुला राशि में होने जा रहा है। यहां चंद्रमा और सूर्य के बीच युति संबंध बनेगा। साथ ही आज बुध और शुक्र के बीच भी युति संबंध बनेगा। और चंद्रमा और मंगल के बीच भी शुभ योग निर्मित होगा। आइए जानते है आज का राशिफल…
मेष राशि: स्वास्थ्य मध्यम। जीवनसाथी का साथ व स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान भी मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि: शत्रु दबेंगे आपसे, हारेंगे आपसे। चोट-चपेट आपको पैरों में भी लग सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है और व्यापार भी बहुत अच्छा है। जीवनसाथी के साथ बहुत सौहार्दपूर्ण तरीके से जीवन जिएंगे। लाल वस्तु का दान करना और शुभ होगा।
मिथुन राशि: बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार ठीक है। लाल वस्तु का दान करें।
कर्क राशि: स्वास्थ्य मध्यम बना हुआ है। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी में अभी थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि: नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार भी मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि: धन हानि के संकेत हैं। निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। काली जी को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि: ऊर्जा का स्तर घटा हुआ रहेगा। घबराहट-बैचेनी बनी रहेगी। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि: अनाप-शनाप खर्चें होंगे। सिरदर्द-नेत्रपीड़ा बनी रहेगी। पार्टनरशिप में दिक्कत के संकेत हैं। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि: असमंजस वाले समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में बुझे-बुझे से रहेंगे। प्रेम-संतान मध्यम। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। सूर्य को जल देते रहें।
मकर राशि: व्यावसायिक स्थिति थोड़ी सी दबी-दबी सी रहेगी। कोर्ट-कचहरी में बहुत अच्छा संकेत नहीं है। पिता का स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि: अपमानित होने का भय बना रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार की स्थिति भी अच्छी रहेगी। यात्रा में कष्ट संभव है। धर्म-कर्म में अतिवादी न बनें। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि: चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम। काली जी को प्रणाम करते रहें।
















