BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

75वे स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या दुर्ग पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

भिलाई। 75वे स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या दुर्ग पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। थाना वार पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा थाना प्रभारियो द्वारा लिया गया साथ ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। शहर में चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। शहर के सभी चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या शहर में कई चेकिंग पाइंट्स बनाए गए हैं। आर्म्स गार्ड भी तैनात किए गए हैं। भिलाई के सूर्या मॉल सहित अन्य सामुदायिक संस्थानों, गार्डन अन्य स्थानों पर खोजी डॉग्स के साथ सघनता से चेकिंग की जा रही है ताकि कोई भी अप्रिय घटना न घटे। सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने शहर में भ्रमण कर मौके का जायजा लिया।

Related Posts