रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 7 एएसपी के तबादले किये गये हैं। रायपुर के एएसपी अभिषेक माहेश्वरी को बिलासपुर का नया एएसपी ग्रामीण बनाया गया है।
वहीं लखन पटले को पुनः रायपुर का नया एएसपी शहर बनाया गया हैं। वहीं पीतांबर पटेल को एएसपी क्राइम रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। देखे आदेश…
















