भिलाई। छत्तीसगढ़ शिकोकाई काई कराटे क्रियेटिव कराते एकेडमी में आयोजित बेल्ट ग्रेडिंग एक्जाम किया गया, जिसमें
छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिले से आये हुए कृल 80 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें से कृष्णा पब्लिक स्कूल, सुन्दर नगर की
सौम्या ताम्रकार ने सबसे कम उम्र की खिलाड़ी (7वर्ष 3 माह) कराते में ब्लैक बेल्ट का रिकार्ड अपने नाम किया। इसके अलावा रायपुर ओपन इंटर स्कूल राज्य कराते चैम्पियनशिप में 9 और 10 अप्रैल 2022 में आयोजित में 7 वर्ष के केटेगरी में काता में स्वर्ण प्राप्त किया।
इनके कोच एवं प्रशिक्षक सेन्साई संदीप ताम्रकार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करके छत्तसगढ़ राज्य का गौरव प्राप्त किया। सौम्या ताम्रकार विगत 3 वर्षों से कृष्णा पब्लिक स्कूल, सुन्दर नगर में प्रशिक्षण प्राप्त करते आ रही है। वर्तमान में ये कक्षा-3 की छात्रा (कृष्णा पब्लिक स्कूल, सुन्दर नगर) में है।
इनके इस उपलब्धि पर एम. एम. त्रिपाठी, चेयरमेन कृष्णा गुप ऑफ इस्टीट्यूशंस, आनंद कुमार त्रिपाठी वाईस चेयरमेन कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, प्रमोद कुमार त्रिपाठी सेक्रेटरी कृष्णा गुप ऑपफ इंस्टीट्यूशंस, आर. एस. पाण्डेय एजुकेशन ऑफिसर कृष्यणा ग्रुपू ऑफ इंस्टीट्युशंस, शाला के प्राचार्थ राजेश किन्हेकर, अनुभव त्रिपाठी सी.ई.ओ, माया मिश्रा उप प्राचार्य, व्यायाम शिक्षक राजेन्द्र सिंह, निर्मला शर्मा एवं समस्त शिक्षकों ने हार्दिक वधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त की है।
















