BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

7वीं बटालियन की बरसों पुरानी मांग आज हुआ पूरा, विधायक ने ओपन जिम का लोकार्पण कर जिम की दी सौगात

दुर्ग। दुर्ग के 7 वीं बटालियन पुलिस परिवारों को आज ओपन जिम की सौगात मिला। लम्बे समय से यहाॅ के निवासी ओपन जिम की आवश्यकता महसूस कर रहे थे । माननीय विधायक अरुण वोरा जी ने अपने निधि के 10 लाख की लागत से 7 वीं बटालियन में महापौर धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता में ओपन जिम का लोकपर्ण किये । इस अवसर पर वार्ड पार्षद जयश्री जोशी, वरिष्ठ कांग्रेसी सीजू एन्थोनी, कमाण्डेड विजय अग्रवाल, निखिल खिचरिया, अजय ओमप्रकाश शर्मा एवं अधिक संख्या में पुलिस परिवार उपस्थित थे ।
महापौर धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता में आयोजित लोकर्पण कार्यक्रम में विधायक श्री वोरा ने 7वीं बटालियन के पुलिस परिवार को संबोधित कर कहा कि 7वीं बटालियन के पुलिस जवान के साथ ही अब उनका परिवार भी स्वस्थ रह सकेगें। वे सुबह और शाम के समय ओपन जिम में व्यायाम कर अपने शरीर को स्वस्थ रख सकेगें । आज हर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक हैं इस दृष्टि से 7 वीं बटालियन में ओपन जिम की व्यवस्था की गई है । उन्होनें कहा विधायक निधि से वाहिनी परिसर के बाल उद्यान, तातापानी आवासीय परिसर, वाहिनी सरोवर 64 ब्लाॅक आवासीय परिसर एवं महानदी आवासी परिसर में ओपन जिम स्थापित कराया गया है। जिम लोकार्पण के अवसर पर विधायक अरुण वोरा ने 7वीं बटालियन में तालाब के चारों ओर पाथवे और हाई मास्ट लाईट लगवाने की भी घोषणा किये। 7वीं बटालियन द्वारा अनेक खेल प्रतियोगिता आयोजित किया गया था जिसमें विजेताओं को पुरस्कार वितरण का उन्हें प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारी, कर्मचारी, सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी, परिसर के पुलिस परिवार व बच्चे तथा उपसेनानी बीना खिरावट उपस्थित थे।

Related Posts